विधायक सेवाभावी प्रकल्प योजना के तहत सेवाकार्य के लिए विद्यार्थियों को राशिवितरित

विधायक सेवाभावी प्रकल्प योजना के तहत सेवाकार्य के लिए विद्यार्थियों को राशिवितरित

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

विधायक सेवाभावी प्रकल्प योजना के तहत सेवाकार्य के लिए विद्यार्थियों को राशिवितरित

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में दिनांक 28/04/25 को लोकप्रिय विधायक माननीय श्रीओमप्रकाश जी सखलेचा द्वारा सेवाभावी प्रकल्प योजना को साकार रूप देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि नगर अध्यक्ष श्री रूपेन्द्रजी जैन एवं पार्षद श्रीपप्पुलालजी राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे का पूजन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया । इसी क्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्मिता नागदा मेम एवं अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
तत्पश्चात प्राचार्या श्रीमती नागदा मेम द्वारा सेवाभावी प्रकल्प योजना पर प्रकाश डाला गया ।आपने इस योजना को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया।यह योजना मानवीय मूल्यों के विकास में निश्चित ही एक उत्तम प्रयास है। इसी कड़ी में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष श्री रूपेन्द्रजी जैन द्वारा सेवाभावी प्रकल्प योजना को विस्तार से समझाकर विद्यार्थियों को सेवाभाव राशि प्रति विद्यार्थी 500 रुपए वितरित की गई। कार्यक्रम के निरिक्षण के लिए जनपद पंचायत सी.इ.ओ. श्री आकाश जी धुर्वे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में श्रीमती मीनाक्षी शर्मा मेम द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा संचालन सु श्री वर्षा भारती मेम द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े – ग्राम मुवादा में श्रीमद भागवत कथा में भक्तो का हुजूम

Shares
ALSO READ -  मलेरिया ट्रांसमिशन की अवधि को सुरक्षित करने हेतु 2 चक्रों में किया जायेगा छिड़काव
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *