जनकपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न

जनकपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न

नीमच

Shares

जनकपुर में आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न

123 रोगियों ने लिया लाभ

नीमच – शासकीय आयुर्वेद औषधालय आयुष ग्राम जनकपुर में जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर ग्राम जनकपुर के आयुष मंदिर परिसर में शनिवार को आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग,विबंध, श्वास, कास, प्रतिशय, रक्तअल्पता, रक्तचाप, अर्श गैस अम्लपित, कुष्ठ, हृदय प्रमेह, आदि बीमारियों की जांच कर, निशुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में बीपी की निशुल्क जांच कर, आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां  वितरित की गई। शिविर में कुल 123 रोगियों ने स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में पोषण सप्ताह अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई।

शिविर में डॉ.नाथू सिंह मौर्य, डॉ.धीरज डावर, डॉ.नरसिह चौहान, श्री भगवान दास बैरागी, श्री हरिदास बैरागी, श्रीमती सुधा भदोरिया, श्री विनीत सोनी, श्री यतेंद्र राजावत एवं श्री सोनू पीटीएस द्वारा अपनी सेवाएं दी गई।

ये भी पढ़े – मदनलाल धनगर राष्ट्रीय गायरी महासभा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

Shares
ALSO READ -  शासकीय प्राथमिक विद्यालय डिगांवमाली में झुले चकरी और खेल उपकरण लगने से छात्र-छात्राओं मे हर्ष की लहर
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *