अखिल भारतीय पंचांग कर्ताओ का महाकुंभ मालवा की वेष्णों देवी महामाया भादवा माता तिर्थ में सम्पन्न।

Shares

अखिल भारतीय पंचांग कर्ताओ का महाकुंभ मालवा की वेष्णों देवी महामाया भादवा माता तिर्थ में सम्पन्न।

विक्रम संवत 2083 के सभी व्रत त्योहार एक तिथि से मनाने पर सहमति बनी।


सरवानियां महाराज। मालवा की वेष्णों देवी के नाम विश्व प्रसिद्ध मां भादवा की पावन भूमि पर 9 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पंचांगकर्ताओ का महाकुंभ आयोजित किया गया। इस दौरान भारत और नेपाल सहित अन्य देशों से ज्योतिषाचार्य भादवा माता तिर्थ क्षेत्र में एक दिवसीय आयोजन में शामिल होकर विक्रम संवत 2083 में सभी व्रत त्योहार का एकीकरण करने पर मंथन किया गया। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय सनातन दृक पंचांग समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
नीमच के प्रसिद्ध ज्यौतिषाचार्य पंण्डित भागीरथ जोशी ने बताया कि भारत देश और नेपाल में प्रत्येक व्रत त्योहार को एक ही मनाने के लक्ष्य को लेकर मध्य प्रदेश के नीमच जिले के विश्व प्रसिद्ध आरोग्य स्थल महामाया भादवा माता तिर्थ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पंचांग महाकुंभ सम्पन्न हुआ । पंडित भागीरथ जोशी ने कहा कि सभी ज्यौतिषाचार्य विक्रम संवत 2083 की पंचांग पांडुलिपियों तथा अपने अपने क्षेत्र में पंचांग कर्ताओ ने महाकुंभ में मंथन किया। आयोजन प्रभारी ऋतु राज जोशी ने कहा कि सम्मेलन जिस उद्देश्य को लेकर आयोजित किया गया था लगभग वह सार्थक रहा ।


नीमच में होगा एक रुपता के लिए मंथन का बड़ा आयोजन हुआ

अंतरराष्ट्रीय सनातन दृक पंचांग समिति के तत्वावधान में नीमच में पहली बार बड़े स्तर पर पंचांग महाकुंभ लगा जिसमें देश विदेश के पंचांग कर्ता समस्त व्रत त्योहार को एक रुपता के साथ मनाने पर मंथन कर सहमति व्यक्त की । आपको बता दें कि इसकी क्यों जरुरत पड़ रही है इसका कारण मौजूदा समय में एक व्रत त्योहार अलग अलग दिन आ रहे हैं अलग अलग पंचांग और अलग अलग व्रत त्योहार मनाने के कारण लोगों में पेशोपेश की स्थिति बन जाती है। इसके लिए महामाया भादवा माता तिर्थ में पंचांग कर्ताओ का महाकुंभ लगा जिसमें एक रुपता पर मंथन हुआ।


पंचांग महाकुंभ में यह रहे मौजूद


मालवा क्षेत्र के भादवा माता तिर्थ पर आयोजित होने वाले पंचांग महाकुंभ में आने वालों में महामंडलेश्वर व्यासाचार्य उज्जैन पंचांग 2 , पंडित मोहन दाते सोलापुर दाते पंचांग, पंडित रमन शर्मा कांची कामकोटि पीठ, पंडित सुरेश गौड़ सुमेरपुर सनातन ज्यौतिष पंचांग, दिपक जोशी नेनीताल उत्तराखंड, पंडित जनार्दन औझा जवाल अबुर्दश्री पंचांग, डा.राम-लखन मैहरे भिंड देवज्ञ पंचांग, पंडित नवराज शुक्ल अपराजिता पंचांग, लखबीर तिवारी अमलोह पंजाब नैनादेवी पंचांग, विद्याधर करंदीकर काल निर्णय पंचांग, देव शर्मा हरियाणा कैलाश पंचांग, डा.श्याम मनोहर चतुर्वेदी सागर सिया भवानी पंचांग, रमेश पंड्या राजोद धार काल चक्र पंचांग, निरज अग्निहोत्री कालापिपल सिद्धेश्वर पंचांग, निधीश्वर तामवेटी तमिलनाडु पंचांग कर्ता, दामोदर पंचांग सोमण पंचांग महाराष्ट्र,डा श्रीकांत तिवारी काशी अन्नपूर्णा पंचांग, कृष्णानंद गिरी राजस्थान पंचांग कर्ता, डा.नरोत्तम पुजारी सालासर गुरु धाम पंचांग, गुरु माता ज्योति पुजारी सालासर गुरु धाम पंचांग, कन्नु भाई पुरोहित गुजरात संदेश पंचांग, सुब्रमण्यम सिंधांति कांची पीठम तेलगु पंचांग , पंडित अक्षय शर्मा बुंदी सांकेत पंचांग, चिवकुला शोषाचल शर्मा सिद्धांती हैदराबाद तेलगु पंचांग, डा. शेषभट्टर लक्ष्मणमुर्ती सिद्धांती हैदराबाद तेलगु पंचांग , सिद्धांती दृय , डा. विष्णु कुमार शास्त्री श्री सिद्ध विजय पंचांग उज्जैन, विधा राजंदेकर महाराष्ट्र पंचांग नागपुर , प्रीति राजंदेकर महाराष्ट्र पंचांग नागपुर, अमित कुमार मिश्र शिव गोविंद पंचांग वाराणसी, डा.आशोक शर्मा , श्री बद्रीकाशी पंचांग अशोक नगर,डा. अजय कुमार पाण्डेय सह संपादक विश्व पंचांग वाराणसी, पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी श्री चंडमार्तडं पंचांग जोधपुर, विनय दाते दाते पंचांग, औंकार दाते कन्नड़ पंचांग, धर्म शास्त्री उपेन्द्रनाथ चतुर्वेदी हाथरस , सुनील दत्त जेटली पप्पी पंचांग दिल्ली, तंगीराला मल्लिकार्जुन शर्मा राजमहेन्द्रवरम, बट्टे सिद्धांती राजमुंदरी, मधुसूदन जोशी पालनपुर गुजरात, प्रो. विनय कुमार पाण्डेय वाराणसी, पंडित भागीरथ जोशी नीमच भादवा माता पंचांग, प्रद्योत उत्तराखंड, जीवन चंन्द्र पंत उत्तराखंड, स्वानंद विधाधर करंदीकर, शशीकांत मिश्र ग्वालियर, औंकार नाथ शास्त्री जम्मू कश्मीर, सिद्धार्थ शर्मा गुजरात, सुनील कुमार पाण्डेय मुंबई, आशीष शर्मा नीमच निर्णय सागर पंचांग, पंडित आदित्य मोहन शर्मा जय विनोदी पंचांग जयपुर आदि ।

ये भी पढ़े – जन्मदिन के अवसर पर बच्चों में पाठ्यसामग्री वितरण बेजुबान जानवरों को चारा एवं जलपात्र लगाएं।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment