सिंगोली में 7 वीं बार निकली शाही सवारी:भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी देखने उमड़ा जनसैलाब

सिंगोली में 7 वीं बार निकली शाही सवारी:भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी देखने उमड़ा जनसैलाब

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सिंगोली में 7 वीं बार निकली शाही सवारी:भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी देखने उमड़ा जनसैलाब

सिंगोली:- सिंगोली नगर में महाशिवरात्रि के पूर्व पर उज्जैन की तर्ज पर 7 वीं बार भव्य सवारी निकाली गई। भक्तों को दर्शन देने के लिए भगवान भूतेश्वर महादेव रथ पर सवार होकर निकले। बाबा की शाही सवारी के दौरान समूचा नगर शिवमय दिखाई दिया। शाही सवारी में ढोल-ढमाकों व डीजे की धुन पर भक्त झूमते-नाचते हुए चल रहे थे। भगवान की शाही सवारी जिन रास्तों से भी गुजरी वहां भगवान शिव के जयघोष से गलियां व प्रमुख सड़कें गूंज उठी।

महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों ने समूचे नगर को भव्य रोशनी व चौराहों को तोरण द्वार से सजाया। गत वर्ष अनुसार इस साल भी कार्यक्रम में शिवजी एवं माता पार्वतीजी का विवाह का आयोजन भी सम्मिलित था जिसके तहत स्थानीय तहसील कार्यालय के बाहर शिव मंदिर पर मंडप सजाया गया, जहां विवाह की रस्में पूरी की गई। पूरे सवारी मार्ग को केसरिया रंग की झंडियों और धार्मिक व स्वागत बैनर-फ्लेक्स के पोस्टरों से पाटते हुए रंगीन रोशनी की भी सजावट की गई।

सवारी मार्ग में नगर के विभिन्न समाजसेवी और व्यापारी संगठनों पत्थर व्यवसायीयो एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जल व्यवस्था तरह तरह के नाश्ता स्टॉल लगाए गए थे जबकि हरि ओम मित्र मण्डल की ओर से भोजन के पैकेट वितरित किए गए।सवारी मार्ग में ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई।सवारी में सबसे आगे क्षैत्र का प्रसिद्ध सांवरिया अनिल बैंड चल रहा था जबकि भोलेनाथ ने हाथी पर सवार होकर पूरे लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण किया। जिनमें घोड़े, डीजे साउंड सिस्टम, भक्तों की टोलियां नाचते हुए महिलाएं भगवान शंकर के भजनों पर मंगलगान कर रही थी। आतिशबाजी भी की जा रही थी। नगर में आयोजित इस सवारी में श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ता ही जा रहा था। जैसे-जैसे सवारी आगे बढ़ती गई भोलेबाबा के भक्तों का उत्साह और उमंग बढ़ती ही जा रही थी।

ALSO READ -  प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों के लिए 101 फुट बकेट प्रदान किए गए

भोलेनाथ की शाही सवारी में पुर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, पुर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन,उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ शामिल हुए। सुबह से ही भूतेश्वर महादेव, नंदीश्वर महादेव, ज्येश्वर महादेव, तहसील परिसर के निकट स्थित शिव मंदिर सहित भोलेनाथ के सभी मंदिरों व स्थानों पर भक्तों द्वारा दर्शन करने का पूजा अर्चना करने का तांता लगा हुआ था। शाही सवारी में आदि योगी ,नंदि,राधा कृष्ण ,केदार नाथ झांकी, अघोरी पार्टी,बड़ा डी. जे.,मस्का पार्टी, ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा 30 फिट ऊंचा शिवलिंग बना त्रिमूर्ति शिव परमात्मा की झांकी बनाई गई शाहि सवारी में हजारों की तादाद में सिंगोली क्षैत्र वासी झुमते गाते नाचते चल रहे थे अंत में शाही सवारी नंदीश्वर महादेव पहुंची जहाँ आरती पश्चात प्रसाद वितरण कर शाही सवारी समाप्त हुई!

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – रामपुरा महाविद्यालय का रा.से.यो. का दूसरा दिन स्वच्छता, पर्यावरण एवं जनजागरूकता को समर्पित

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *