जमुनिया कला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न

जमुनिया कला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न

नीमच

Shares

जमुनिया कला में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न

117 रोगियों ने लिया लाभ

नीमच 22 फरवरी 2025 “आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला आयुष विभाग” नीमच द्वारा जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशीष बोरना के निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, शनिवार  को ग्राम पंचायत जमुनिया कला में आयोजित किया गया, जिसमें आमवात, संधिवात, वातरोग, उदररोग, विबन्ध, श्वास, कास, प्रतिशयाय, रक्ताल्पता, मधुमेह, स्त्रीरोग, रक्तचाप, अर्श आदि बीमारियों की जांच कर निशुल्क औषधी वितरित की गई। शिविर में बीपी की निशुल्क जांच कर उन्हे स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक परामर्श के साथ योग एवं प्राणायाम कराया गया। शिविर में कुल 117 रोगियों  द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया। 

      शिविर में  किसानों को निशुल्क आंवला के पौधे  वितरित किए गए। शिविर में डा.बादर सिंह वास्केल, डॉ.पंकज कुमार पाटीदार, डा.दीपिका पाटीदार, श्री कानसिंह राणावत, श्री आजाद मंसूरी, श्रीमती भावना बैरागी, श्री यतेंद्र राजावत, श्री शैलेंद्र पाटीदार, श्री विनीत सोनी, श्री हेमंत व्यास, श्री जगदीश इरवार, श्रीआनंद शर्मा, श्रीमती श्वेता जोशी आदि आयुष स्टाफ द्वारा सेवाएं दी गई । ग्राम की आशा कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, एवं सहायिका द्वारा शिविर में आवश्यक सहयोग दिया गया।

ये भी पढ़े – नीमच जिले के प्रगतिशील किसानों का राज्य के बाहर सात दिवसीय भ्रमण दल रवाना

Shares
ALSO READ -  जैन सोश्यल ग्रुप -नीमच युनीक के नये पदाधिकारियो का शपथ समारोह संपन्न
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *