प्रेस क्लब के सदस्यों ने एसडीएम से की मुलाकात

प्रेस क्लब के सदस्यों ने एसडीएम से की मुलाकात

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

प्रेस क्लब के सदस्यों ने एसडीएम से की मुलाकात

नवागत एसडीएम का पत्रकारों ने किया स्वागत

जावद। प्रेस क्लब जावद के सदस्यों द्वारा सोमवार को जावद उपखंड के नव पदस्थ एसडीएम प्रीति संघवी से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। नव पदस्थ एसडीएम संघवी ने कहा उन्हें यहां कार्य करने का अवसर मिला है। सभी के सहयोग से इस अनुविभाग को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आम नागरिकों के कार्यों, समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके, इसके लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा जावद नगर सहित आसपास के लोगों तथा क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर यथासंभव अपने उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में कार्य करेंगे तथा उनकी यह प्राथमिकता होगी कि उनके अनुविभाग में लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें एवं समस्याएं ना हो। साथ ही पत्रकारगणों ने वर्तमान में हों थी समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। तत्पश्चात प्रेस क्लब के सदस्यों ने एसडीएम का स्वागत किया। इस मौके पर जगदीशचंद्र न्याती(स्वदेश), अभिषेक भारद्वाज(दैनिक भास्कर), विकास ओझा(सहारा समय), दीपेश जोशी(नईदुनिया, नई विधा, नीमच खबर), आकाश श्रीवास्तव (न्यूज24, नीमच न्यूजो), आशीष बंग (महाकाल एक्सप्रेस), नंदकिशोर दमामी(अनादि टीवी, मालवा टुडे) सहित पत्रकारगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – रासेयो इकाई मनासा की स्वयंसेविका शिल्पा सेठिया का हुआ राष्ट्रीय एकता शिविर में चयन, करेगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

Shares
ALSO READ -  महाशिवरात्रि पर निकली लाव लश्कर के साथ शिव जी बारात शिवजी पार्वतीजी को साथ ले नगर भ्रमण को भक्तों का हाल जानने पहुचे उमड़ा जन सैलाब
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *