श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 359 वॉ प्रकाश पर्व आज होगा श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ कल निकलेगा नगर में भव्य नगर किर्तन

Shares

श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का 359 वॉ प्रकाश पर्व
आज होगा श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ
कल निकलेगा नगर में भव्य नगर किर्तन
विशेष आकर्षण में कोटा की पालकी साहेब, वीर खालसा तरण तारण पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब

नीमच। श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 359 वे प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए सारी तयारियां पूरी हो गई है। 06 जनवरी को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव को लेकर सिख्ख समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबडा, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह अरोरा, सह-सचिव गगनदीप सिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य जोगेन्दर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह छाबड़ा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बताया कि इस बार कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। समिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए कमर कस ली है।
आज होगा अखण्ड पाठ साहिब जी का आरंभ
श्री सलूजा व श्री गौत्रा ने बताया कि आज 04 जनवरी शनिवार को प्रात: 9:30 बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। 06 जनवरी सोमवार को प्रात: 9:30 बजे समाप्ति होगी। इसके पश्चात हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा।
कल 05 जनवरी को नगर कीर्तन-
संपूर्ण सिख्ख समाज व शहरवासियों को नगर कीर्तन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कल 05 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 6 बजे तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
विशेष आकर्षण
नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण कोटा की पालकी साहेब बस, वीर खालसा तरण तारण पंजाब गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब व फतेह बैंड भटिण्डा पंजाब द्वारा अपनी प्रस्तुती दी आएगी।
06 जनवरी के आयोजन-
06 जनवरी को रात्रि 7:30 बजे से गुरू दा अटूट लंगर शुरू होगा। रात्रि 7:30 बजे से 9:30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। रात्रि 9:30 बजे से 11 बजे तक स्त्री सत्संग द्वारा शबद कीर्तन उसके उपरांत आरती, फूलों की बरखा, अरदास व आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास से 359 वाँ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।
श्री सलूजा व गौत्रा ने बताया कि समस्त आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारा पर आयोजित होंगे।

ये भी पढ़े –  सांवलिया धाम के लिए चीता खेड़ा से डीजे के साथ बड़ी धूमधाम से रवाना हुआ पैदल यात्रा संघ

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment