मोक्षदा एकादशी पर धर्मधाम गीता भवन में सामूहिक गीता के मूल पाठ का आयोजन

मोक्षदा एकादशी पर धर्मधाम गीता भवन में सामूहिक गीता के मूल पाठ का आयोजन

मंदसौर

Shares

मोक्षदा एकादशी पर धर्मधाम गीता भवन में सामूहिक गीता के मूल पाठ का आयोजन

मन्दसौर। धर्मधाम गीता भवन में अगहन सुदी (शुक्ल पक्ष) मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती के अवसर पर गीता भवन के अध्यक्ष स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भगवद्गीता 18 अध्याय का सामूहिक मूल पाठ किया गया। पाठ प. श्री हेमन्त भट्ट द्वारा कराया गया।
पाठ में गीता भवन महिला मण्डल और भक्तजन सम्मिलित हुए। पाठ समापन के पश्चात् गीता माता की आरती की गई। प्रसाद बांटा गया। 12 दिसम्बर को 10 बजे से धर्मधाम गीता भवन में यज्ञ, 12 बजे आरती होगी।
इस अवसर पर धर्मधाम गीता भवन के उपाध्यक्ष श्री जगदीशचन्द्र चौधरी, वरिष्ठ ट्रस्टी बंशीलाल टांक, सचिव पं. अशोक त्रिपाठी, ट्रस्टी शेषनारायण माली, 52वीं गीता जयंती समारोह के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह अखावत, ओमप्रकाश व्यास, डॉ. रविन्द्र पाण्डेय, हितेष भावसार, सत्यनारायण सोमानी सहित महिला सत्संग मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती विद्या उपाध्याय के नेतृत्व में प्रति एकादशी को सामूहिक गीता पाठ करने वाली माता बहने श्रीमती अंजू तिवारी, पूजा बैरागी, सुमित्रा मुजावदिया, संतोष मोदी, प्रेमलता आचार्य, इंदिरा बतानिया, विजयलक्ष्मी सांखला, पुष्पा गौड़, शांतिबाई देवड़ा, पुष्पादेवी बैरागी, माया जाजवानी, संतोष सोनी, सोहनकुंवर सिसौदिया, अयोध्या बैरागी, मनोरमाबाई, हेमलता कुंवर गेहलोद आदि ने सामूहिक गीता के मूल पाठ में भाग लिया।

ये भी पढ़े – 16 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे होगा विधानसभा का घेराव एवं प्रदर्शन

Shares
ALSO READ -  पर्याप्त वर्षा की कामना को लेकर नगर पालिका परिवार ने सामूहिक उजमनी मनाई संतगण प्रार्थना रैली में नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने की सहभागिता
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *