आंवला नवमी पर वृक्ष का पूजन कर मांगी परिवार के लिए सुख, शांति व समृद्धि
मन्दसौर। कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी दिन रविवार को स्थानीय अग्रसेन नगर स्थित चमत्कारी श्री शिवशक्ति मारुति मंदिर में मातृशक्ति ने आंवला वृक्ष की पूजन और परिक्रमा कर परिवार में सुख शांति समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
प्रातः से ही मंदिर में आंवला पूजन की धूम रही। महिलाओं ने आंवला पेड़ को रक्षा सूत्र बांधकर पूजा अर्चना कर खुशहाली का आशीर्वाद लोगों ने मांगा। वहीं विविध व्यंजनों का भोग लगाकर आपस में प्रसाद बांटा गया।
उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन आंवला वृक्ष का पूजन और दान करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़े – श्री सांवरिया गौशाला में गौमाता की पूजन कर मनाया गोपाष्टमी पर्व
ALSO READ - ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश में रामनारायण राठौर, नीमच जिला समन्वयक नियुक्त
WhatsApp Group
Join Now

