रासलीला,कंस वध,उद्धव बृजगमन,श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह के वृत्तांत को बहुत ही सुन्दर तरीके से कथा के माध्यम से समझाया

रासलीला,कंस वध,उद्धव बृजगमन,श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह के वृत्तांत को बहुत ही सुन्दर तरीके से कथा के माध्यम से समझाया

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

भागवत कथा का छठवां दिन

रासलीला,कंस वध,उद्धव बृजगमन,श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह के वृत्तांत को बहुत ही सुन्दर तरीके से कथा के माध्यम से समझाया

ज़िन्दगी एक किराए का घर है एक दिन खाली करना है -कोशलेन्दृ जी महाराज

सांसद सुधीर गुप्ता ने भी कथा में लिया भाग

सिंगोली:- नगर में चल रही भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के छठवें दिन कथा में बोलते हुए प्रसिद्ध कथाकार कोश्लेन्दृ जी महाराज ने कहा कि ज़िन्दगी एक किराए का घर हे एक दिन खाली करना है हमें अपनी आत्मा के उद्धार के लिए धर्म की राह पर चलना चाहिए कोई भी बलवान अपने बल पर बलवान नहीं होता जब तक उसे भगवान का बल नहीं मिलता है। उदाहरण के रूप में सहस्त्र बाहु ओर दशानन जैसे बलवान की बात बताते हुए कहा कि इन्हें भी काल के गाल में समांना पड़ा। कथा मे आगे बोलते हुए बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने सात वर्ष की उम्र में सात कोस के गिरीराज को अपनी एक उंगली पर उठा कर इन्द्र के घमंड को चुर कर दिया था इस पुरे वृत्तांत को बहुत ही सुन्दर तरीके से बताया ओर कहा कि हमे हमारे जीवन में घमंड नहीं करना चाहिए। भगवान की लीलाओं पर बोलते हुए कहा कि कान्हा ने कामधेनु गाय को दर्शन देकर गाय को सदैव पूज्यनीय बना दिया। कथा में आज छठवें दिन कान्हा की ग्वालों ओर गोपियों संग रासलीला तथा जिस कंस के लिए नारायण को अवतार लेना पड़ा उस कंस वध का शानदार चित्रण भी किया तथा उद्धव बृजगमन के साथ भगवान श्री कृष्ण ओर रुक्मिणी के विवाह की शानदार झांकी सजाई गई और विवाह वृत्तांत सुनाया। श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह पर भक्तों ने जमकर खुशी का इजहार किया ओर नाचते गाते श्री कृष्ण रुक्मिणी की आरती पूजा की।
आज कथा की शुरुआत तिवारी एवं बिल्लु परिवार के वरिष्ठो द्वारा व्यासपीठ की पूजा से हुई इसके अलावा क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा सोमिल नाहटा पूर्व विधायक रवि जोशी वरिष्ठ पत्रकार प्रतिक श्रीवास्तव सुधाकर सिंह लोकेश पाल घनश्याम बटवाल ब्रजेश जोशी,वीरेंद्र व्यास सतीश व्यास सहित अनेक मेहमानों ने व्यासपीठ की पूजा की गई।

ALSO READ -  नगर में ऊंनी कंबल हो रहे हैं वितरित, 37 दिनों में 590 से अधिक करके किया पुण्य का कार्य

सांसद ने काफी देर पंडाल में बैठकर सुनीं कथा

कथा के छठे दिन सांसद सुधीर गुप्ता ने कथा में पहुंच कर काफी देर तक कथा पंडाल में बैठकर कथा का श्रवण किया। आपके साथ भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ओमप्रकाश मुंदड़ा कमलेश सारडा आदि लोग भी कथा में रहे।

ये भी पढ़े – बैंक लूटेरों को शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर रविवार को हुआ धरना प्रदर्शन, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *