शासकीय स्कूलों में लगाए टी.डी. के टीके

शासकीय स्कूलों में लगाए टी.डी. के टीके

खंडवा

Shares

शासकीय स्कूलों में लगाए टी.डी. के टीके

खण्डवा – राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत् गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में टी.डी. के टीके लगाये गये। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूल एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षा केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 5 वर्ष की आयु के बच्चों को डी.पी.टी.,10 वर्ष एवं 16 वर्ष के बच्चों को टी.डी. वैक्सीन लगाने के लिये प्रति गुरुवार को शासकीय स्कूलों में टीकाकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर तीन माह तक चलाया जायेगा। यह टीके गलघोंटू, काली खांसी एवं टिट्नेस जैसी बिमारी के बचाव के लिए लगाये जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर 2 बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट

Shares
ALSO READ -  सड़क सुरक्षा विशेष अभियान जीवन बचाने का अभियान है-श्री जैन 
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *