भाजपा प्रदेश में एक माह में एक करोड़ और जिले में 5 लाख सदस्य बनायेगी राज्यसभा सांसद गरासिया पत्रकार वार्ता आयोजित

भाजपा प्रदेश में एक माह में एक करोड़ और जिले में 5 लाख सदस्य बनायेगी राज्यसभा सांसद गरासियापत्रकार वार्ता आयोजित

राजस्थान

Shares

भाजपा प्रदेश में एक माह में एक करोड़ और जिले में 5 लाख सदस्य बनायेगी राज्यसभा सांसद गरासिया
पत्रकार वार्ता आयोजित

प्रतापगढ़ /भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक घर तक पहुंच कर भाजपा को पुनः विश्व की सबसे बड़ी

पार्टी का गौरव दिलाएगा । इसके तहत भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में एक महीने में एक करोड़ नए सदस्य बनाएगी तथा प्रतापगढ़ जिले में भी

इसके अंतर्गत 5 लाख सदस्य बनाएगी । यह बात आज भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से इस अभियान का आरंभ हुआ यह महत्वाकांक्षी अभियान देश के प्रत्येक ग्राम, प्रत्येक घर और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने का लक्ष्य रखता है इसका उद्देश्य सभी भारतवासियों को ‘विकसित भारत’ के हमारे संकल्प से जोड़ना और उन्हें इस राष्ट्रीय लक्ष्य का हिस्सा बनाना है। उन्होंने बताया कि 8800002024 पर मिस्ड-कॉल देकर अथवा #NamoApp के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है इस अभियान में लोगों की सक्रिय भागीदारी से ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने और ‘विकसित भारत 2047, विकसित राजस्थान’ के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत , सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गजेंद्र चंडालिया , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नारायण लाल निनामा , जिला महामंत्री ईश्वरलाल मीणा , नगर
परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर भाजपा जिला मीडिया संयोजक गोपाल धाभाई एवं नगर मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन उपस्थित रहे।

ALSO READ -  सांवलिया सेठ का गंगेश्वर महादेव में स्वागत किया

ब्यूरो चिफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – भीम आर्मी भारत एकता मिशन,जिला यूनिट प्रतापगढ़ (राजस्थान) द्वारा छोटीसादड़ी ब्लॉक/तहसील की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *