सरवानियां में महिलाओं ने उठाई कांवड़ , यात्रा में बम-बम भोलेनाथ के लगायें जयकारे।

सरवानियां में महिलाओं ने उठाई कांवड़ , यात्रा में बम-बम भोलेनाथ के लगायें जयकारे।

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

सरवानियां में महिलाओं ने उठाई कांवड़ , यात्रा में बम-बम भोलेनाथ के लगायें जयकारे।

सरवानियां महाराज। शहर में गमू तलाई स्थित श्री इंद्रेश्वर महादेव मंदिर से प्राचीन शिव मंदिर तक महिला शिव भक्तों के साथ साथ नन्हे बच्चों ने उठाई कांवड़ और यात्रा निकाली। इंद्रेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई कांवड़ यात्रा मुख्य मार्ग से होकर सदर बाजार चारभुजा नाथ मंदिर,घास भैरव चौक होकर श्री प्राचीन शिव मन्दिर (पथवारियां) चोक पहुची जंहा पर इंद्रेश्वर महादेव के जल से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इस दौरान महिला भक्तों ने कांवड़ यात्रा में बम-बम भोलेनाथ तथा ऊं नम शिवाय का जय घोष लगाया । इस दौरान सुनिता राजपुरोहित ,जमनाबाई सुतार , हाबुड़ीबाई माली, विष्णुबाई वैद्य , मंजूबाई राठौर, फौरीबाई राठौर, सीमाबाई राठौर , ललिता राठौर, ममता बाई धोबी, शांति बाई राठौर, संतोष राठौर, लाली राठौर, केसर बाई धोबी, संपत बाई राठौर, यादवीसिंह राजपुरोहित, निशा पाल सहित कई महिला श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

ये भी पढ़े – 8 फीट लंबे विशाल काय अजगर का फॉरेस्ट टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Shares
ALSO READ -  पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं- 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ 
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *