मोटर साईकिल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश।

मोटर साईकिल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश।

राजस्थान

Shares

मोटर साईकिल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश।

चोरी की मोटर साईकिल खरीदने वाले सरगना सहित दो आरोपी गिरफतार, एक नाबालिग डिटेन।

एक स्कुटी सहित 13 दोपहिया वाहन बरामद।

चित्तौड़गढ़- चित्तौड़गढ़ जिले सहित प्रतापगढ़ व नीमच से चोरी गई मोटर साईकिलों की बरामदगी करने व वाहन चोरों को दबोचने में बड़ीसादड़ी थाना पुलिस कामयाब रही। चोरी की मोटर साईकिल खरीदने वाले सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफतार व एक नाबालिग को डिटेन कर चोरी की 12 मोटर साईकिल व एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि 29 जुलाई को कस्बा बड़ीसादड़ी से सपना जैन नामक महिला की स्कूटी माताजी मन्दिर के पीछे अशोक वाटिका के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले जाने के मामले में बड़ीसादड़ी थाने पर प्रकरण दर्ज कर एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के सुपरविजन व मार्गदर्शन मे थानाधिकारी देवेन्द्र सिह पु.नि. मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण हाजा मे घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी केमरो के फूटेज देखे गये। कस्बा बड़ीसादड़ी के अशोक वाटिका के बाहर से स्कुटी चोरी कर ले जाते दो जवान उम्र के व्यक्ति नजर आये, उक्त हुलिये के व्यक्तियो की तलाश व आसूचना संकलन कर स्कुटी चोरी करने वाले आरोपी प्रतापगढ़ जिले के एकलिगपुरा थाना जलौदा जागिर निवासी 19 वर्षीय नारायण लाल उर्फ रामनारायण पुत्र छगन लाल मीणा को गिरफतार कर विधि से संर्घषरत बालक को डिटेन कर न्यायालय मे पेश कर अनुसंधान किया गया। आरोपी ने प्रकरण की घटना मे चोरी गई वाहन स्कुटी को आरोपी प्रतापगढ़ जिले के सरवाणिया थाना छोटीसादडी निवासी 19 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र लालूराम मीणा को बेचना बताया। चोरी की स्कुटी खरीदने वाले आरोपी कन्हैयालाल मीणा को गिरफतार कर उसकी सूचना पर प्रकरण मे चोरी हुई स्कुटी एवं उसके दो अन्य साथियो मालीखेडा निवासी निर्मल मीणा एवं ईश्वर लाल मीणा निवासी द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रो से चोरी कर लाई गई विभिन्न कम्पनीयो की कुल 12 मोटर साईकिले बरामद की गयी। प्रकरण मे अन्य आरोपी निर्मल मीणा व ईश्वर लाल मीणा की तलाश जारी है।
तरीका वारदातः-
आरोपियों द्वारा रेकी कर आबादी क्षेत्र से बाहर खेतो या सुनसान जगहो पर चाबी लगी हुई मोटर साईकिले चोरी करना।

ALSO READ -  प्रतापगढ़ शहर के नेशनल हाईवे 56 चित्तौड़गढ़ रोड पर कुछ लोगों के द्वारा आवासीय भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-
थानाधिकारी बड़ीसादड़ी देवेन्द्र सिह पु.नि., एएसआई प्रदीप कुमार, कानि. लक्ष्मीनारायण, बहादुरसिह, नानूराम, धर्मीचन्द, रोशन लाल ।
विशेष भूमिकाः-
कांनि. बहादुरसिह, साईबर सैल चित्तौड़गढ के हैड कांनि राजकुमार।

ब्यूरो चिफ अनिल जटिया

ये भी पढ़े – राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत पात्र लाभार्थी लाभ ले सकते है

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *