डॉ गौतम मुनिजी मसा की 49वीं दीक्षा महोत्सव

डॉ गौतम मुनिजी मसा की 49वीं दीक्षा महोत्सव

मंदसौर

Shares

डॉ गौतम मुनिजी मसा की 49वीं दीक्षा महोत्सव

निंबोद में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

मंदसौर। परम पूज्य गुरुदेव उपाध्याय प्रवर डॉ गौतम मुनिजी मसा की 49वीं दीक्षा जयंती महोत्व के उपलक्ष्य में गुरु गौतम मुनि जैन सेवा संस्थान के तत्वावधान में गांव गांव में निशुल्क चिकित्सका शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गुरु गौतम मुनि जैन सेवा संस्थान के तत्वावधान में अनुयोग हॉस्पिटल द्वारा दलौदा क्षेत्र के ग्राम निंबोद में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अनुयोग हॉस्पिटल के डॉ योगेंद्र कोठारी, डॉ शम्मी चतुवेर्दी, डॉ स्नेहा रामटेके और डॉ निकहत मंसूरी सहित हॉस्पिटल की टीम ने ने अपनी सेवाए दी। शिविर में करीब सौ से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें ह्दय रोग, बीपी, थायराइड, हड्डी रोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की निशुल्क जांच कर उपचार किया गया। शिविर के आयोजन में ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव और गांव के अन्य लोगों का सहयोग रहा। यह जानकारी संस्था के सचिव मनीष मारू ने दी।

ये भी पढ़े – फैजान बना अंगद सनातनी

Shares
ALSO READ -  लाडली बना के तहत कार्यक्रम संपन्न, नगर परिषद मल्हारगढ़ जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में सीएम श्री यादव का लाइव प्रसारण सुनाओ देखा है
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *