उत्कृष्ट विद्यालय के समीप सीसी रोड का कार्य लगभग पूर्ण ,आवागमन शीध्र होगा प्रारंभ

उत्कृष्ट विद्यालय के समीप सीसी रोड का कार्य लगभग पूर्ण ,आवागमन शीध्र होगा प्रारंभ

मंदसौर

Shares

उत्कृष्ट विद्यालय के समीप सीसी रोड का कार्य लगभग पूर्ण ,आवागमन शीध्र होगा प्रारंभ

मंदसौर – नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि नगर पालिका परिषद मंदसौर के द्वारा वार्ड क्रमांक 12 उत्कृष्ट विद्यालय से लेकर होटल भगत चौराहा तक आवागमन को सुव्यास्थित करने हेतु सीमेंट कांक्रीट रोड का कार्य किया जा रहा है यह कार्य लगभग पूर्णता की ओर है नगर पालिका परिषद के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय चौराहे से लेकर हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 के मेन गेट तक सीमेंट कांक्रीट सीसी रोड का कार्य किया जा रहा है साथ ही इस मार्ग पर सीमेंट कांक्रीट नाला का भी कार्य किया जा रहा है नगर पालिका परिषद इस कार्य पर लगभग 45 लाख रुपए खर्च करने जा रही है पूर्व में इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने व खराब होने के कारण आम जनों को आवागमन में बहुत परेशानी आती थी यहां का नाला जो कि कई वर्षों पहले बना था कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका था नगर पालिका परिषद ने सड़क एवं नाला निर्माण की कार्य योजना  क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुनीता भावसार एवं स्थानीय नागरिकों की मांग पर बनायी और यहां का कार्य शुरू किया । नगर पालिका परिषद के द्वारा मंदसौर नगर में जहां भी सड़कों के सीसी कार्य एवं नाला निर्माण की आवश्यकता है प्राथमिकता के अनुसार यह सभी कार्य प्रारंभ होंगे तथा आम जनों को आवागमन में सुविधा हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा

Shares
ALSO READ -  खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, तीन संस्थाओं से लिये सेम्पल
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *