दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर

दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर

क्षेत्रीय खबरें नीमच

Shares

दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर

आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिला एक दुसरे का मुंह मीठा कराया

सिंगोली:- देश की राजधानी दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में 27 वर्ष बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल हुई है। दिल्ली में भाजपा की जीत पर सिंगोली भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त हर्ष की लहर देखी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर जश्न मनाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया। दिल्ली विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष व्याप्त था। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से आकाश गुंजायमान किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ,नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन, निर्मल जैन ,फुल कुमार मलिक, प्रेम चंद जैन, ,राजकुमार मेहता कोशल व्यास ,दिनेश जोशी, पार्षद जीवन बलाई ,बबलू गूर्जर, बाबुलाल धाकड़ ,प्रशांत पालीवाल, विशाल जैन, हीरा सुतार ,राजेन्द्र जोशी ,महावीर मोटानाक, संजय सुतार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महेंद्र सिंह राठौड़

ये भी पढ़े – मल्हारगढ़ के नरेश खाटू श्याम के दिव्य दर्शन हेतु चीताखेड़ा से जत्था पैदल हुआ रवाना

Shares
ALSO READ -  जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को घर-घर मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *