स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे

स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे

सरवनिया महाराज :- शहर के सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर नगर परिषद द्वारा हाट मैदान के नाम से आवंटित भूमि पर भूखंड आवंटन किए जाने के विरोध में गुरुवार को खेल प्रेमियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘स्कूल भूमि बचाओ’ के नारे लगाए और नगर में रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई स्कूल मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानों से चंदा एकत्रित कर मैदान को बचाने का संकल्प भी लिया. बताया जा रहा है कि इस मैदान को लेकर लंबे समय से विरोध जारी है। इससे पहले भी खिलाड़ियों द्वारा कलेक्टर एवं एसडीएम को आवेदन देकर मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की जा चुकी है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं के खेलकूद का प्रमुख केंद्र रहा है. यदि यहां भूखंड आवंटन किया गया, तो बच्चों के खेलने की जगह समाप्त हो जाएगी, जिससे खेल प्रतिभाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. खिलाड़ियों ने इस निर्णय को जनहित के खिलाफ बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।. प्रदर्शन के दौरान महेश राठौर, विशाल जाट, देवकिशन मीणा, राजूलाल भोई, जगदीश राठौर, सुरेश जाट, लक्ष्मीनारायण पाल, दिनेश वेध, महेश दायमा, जिगरु, अजय चौराहा, डमरूलाल पाल, पूरणमल, राहुल सहित नगर के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
इनका कहना है –
इस विद्यालय के खेल मैदान पर नगर परिषद की आवंटित भूमि होने तथा भूखंड नीलामी के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। आपके माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। यदि वास्तव में इसको लेकर विरोध हो रहा है, तो मामले का उचित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। – राकेश चौहान, प्रभारी सीएमओ, सरवानिया महाराज।
खिलाड़ियों को भ्रमित किया जा रहा है। नगर की जनता विकास के साथ है। बहुत जल्द नगर में खिलाड़ियों के लिए नया खेल मैदान तैयार किया जाएगा। – रूपेंद्र जैन, नगर परिषद अध्यक्ष, सरवानिया महाराज।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *