जल संचय अभियान के अंतर्गत प्रियदर्शन संस्था द्वारा बहादरी में बोरी बंधान किया गया
ग्राम पंचायत क्षेत्र में जन सहयोग से हुआ जल संरक्षण कार्यक्रम सफल
मन्दसौर। म.प्र. जन अभियान परिषद जिला सामान्यक तृप्ति बैरागी के निर्देशानुसार ग्राम बहादरी में नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था द्वारा जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान किया गया। जिसमे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहादरी से डालुराम अहिरवार, महेश दुबे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुरी से भगत सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाजखेड़ी से लाला भाई अजमेरी व सचिव श्रीमती मंजु भावसार का सहयोग रहा। नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी, के माध्यम से जल संचय संरक्षण अभियान में प्राकृतिक जल स्रोत पर बोरी बंधान समाजसेवी और गांव के नागरिकों की मौजुदगी में बोरी बंधान का कार्यक्रम किया गया। जिसमें बोरियों मे रेत मिट्टी भरकर बहते हुए पानी को रोककर बंधान बनाया गया। नवांकुर संस्था के अध्यक्ष द्वारा श्री सौलंकी द्वारा बताया गया कि बोरी बंधान में जल संचय होने पर विभिन्न लाभ होते हैं इससे पशु पक्षी के पिने के पानी एवं खेतो सिचंाईं में इसका उपयोग होता है। मानव जीवन में जल महत्वपूर्ण है, समाजसेवा में इसी प्रकार समाज की भावना के साथ जुड़कर लोगों में जल संरक्षण के लिए जागरूकता का कार्य किया। साथ ही ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जल संचय अभियान के अंतर्गत प्रियदर्शन संस्था द्वारा बहादरी में बोरी बंधान किया गया
WhatsApp Group
Join Now
