झांतला में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व उमंग उल्लास के साथ मनाया गया।
सरपंच श्रीमती पूजा धाकड़ द्वारा झंडा वंदन किया गया।
झांतला। गणतंत्र दिवस की 77,वीं वर्षगांठ ग्राम झांतला में भी बड़ी उमंग उल्लास सद्भावना भाईचारे के साथ मनाई गई सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम में राष्ट्रीय नारों बैंड बाजो ढोल धमाकों व विभिन्न झांकियां के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। सभी बच्चे ग्राम पंचायत में एकत्रित होकर ग्राम वासियों जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में महात्मा गांधी के चित्र पर,दीप प्रज्वलित माल्याअर्पण के साथ सरपंच श्रीमती पूजा विनोद धाकड़ द्वारा झंडा वंदन किया गया इस अवसर पर पूर्व सरपंच ओंकार लाल पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनपाल जैन भाजपा मंडल महामंत्री पारस जैन जिला कांग्रेस सचिव एम, डी ,मंसूरी जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला के प्रभारी प्राचार्य शांतिलाल धाकड़ सचिव जगन्नाथ राव , अध्यापक भूपेश शर्मा,द्वारा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया गया। व गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय पर्व हमें एकता अखंडता संप्रभुता आपसी भाईचारे व सद्भाव को बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। अतः कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे भारत माता व इस तिरंगे झंडे की आन बान शान को ठेस पहुंचे। हमें अपने संविधान के अंतर्गत कुछ मौलिक अधिकार व कर्तव्य दिए गए हैं। हम कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहेंगे तो अधिकार अपने आप आ,जाएंगे।
इसके साथ ही ग्राम की सभी शासकीय अशासकीय सरकारी संस्थानों पर भी झंडा वंदन किया गया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर संजीव शाक्य सेवा सहकारी समिति रतन धाकड़ उप स्वास्थ्य केंद्र ,पशु चिकित्सालय विद्युत वितरण केंद्र, आदि सभी अशासकीय शिक्षण संस्थानों में भी झंडा वंदन किया गया। सभी स्कूलों का सांस्कृतिक कार्यक्रम समुदायिक भवन में आयोजित किया गया जहां बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत,नाटक,
लोकगीत, कॉमिक रिकॉर्ड डांस आदि एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए गए।

झांतला में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व उमंग उल्लास के साथ मनाया गया।
WhatsApp Group
Join Now
