भीषण गर्मी में प्यासों को मिलेगी राहत: जिला चिकित्सालय में प्रथम 'जल मंदिर' का शुभारंभ

भीषण गर्मी में प्यासों को मिलेगी राहत: जिला चिकित्सालय में प्रथम ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ

मंदसौर

Shares

भीषण गर्मी में प्यासों को मिलेगी राहत: जिला चिकित्सालय में प्रथम ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ

मंदसौर | भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही आमजन की सुविधा और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए ‘पंछी बचाओ अभियान’ द्वारा जनसेवा की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाया गया है। सोमवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर प्रथम ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) का भव्य शुभारंभ किया गया।

अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को ठंडे और स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य के साथ इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है। विशेष रूप से जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर इसकी स्थापना होने से प्रसूताओं के परिजनों को काफी सुविधा होगी। अभियान के संस्थापक राकेश भाटी ने बताया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है। पंछी बचाओ अभियान का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”

संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी कि यह जल मंदिर सभी के सहयोग और जनसेवा की भावना से स्थापित किया गया है। सोमवार शाम 4:00 बजे आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में अभियान से जुड़े सदस्यों और चिकित्सालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस पुनीत अवसर पर पंछी बचाओ अभियान के अध्यक्ष अनिल कियावत, संरक्षक विनय दुबेला, संस्थापक राकेश भाटी, नगर उपाध्यक्ष नेहा संचेती, संगठन मंत्री ओम कुमावत, विधायक प्रतिनिधि कमलेश जैन, देवेंद्र राव, फरदीन शाह, दिनेश पंवार, अमन चौहान, राजेश चौधरी, हरीश सहित कई सेवाभावी सदस्य उपस्थित थे। संस्था ने संकल्प लिया है कि शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी तरह के ‘जल मंदिर’ स्थापित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *