तहसीलदार ने नीमच शहर में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया

तहसीलदार ने नीमच शहर में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया 

नीमच

Shares

तहसीलदार ने नीमच शहर में एस.आई.आर.कार्य का निरीक्षण किया 

नीमच – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य जारी है। इस दौरान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर, मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण, फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सहित अन्य कार्य कर रहे हैं। बी.एल.ओ.के सहयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनपद, नगरीय निकायों के स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को भी लगाया गया है।

         बी.एल.ओ.द्वारा गणना फॉर्म के कलेक्शन और डिजिटलाइजेशन के कार्य का फील्ड पर जाकर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर प्रगति बढ़ाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गऐ है।

        तहसीलदार नीमच नगर श्री संजय मालवीय एवं डॉ.अजेन्‍द्र नाथ प्रजापति ने सोमवार को नीमच शहर के विभिन्‍न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर, एस.आई.आर कार्य का निरीक्षण कर, बी.एल.ओ.द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति का जायजा लिया और सभी बी.एल.ओ.को बी.एल.ओ.एप पर एम्‍युरेशन फार्म के डिजिटलाईजेशन कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। 

Shares
ALSO READ -  गर्ग ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया नववर्ष एवं होली स्नेह मिलन, युवक युवतियों का कराया परिचय सम्मेलन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *