शासकीय माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में शिक्षिका चंद्रकला सोमानी का सेवानिवृत्ति समारोह, दी गई भावभीनी विदाई

शासकीय माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में शिक्षिका चंद्रकला सोमानी का सेवानिवृत्ति समारोह, दी गई भावभीनी विदाई

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

शासकीय माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में शिक्षिका चंद्रकला सोमानी का सेवानिवृत्ति समारोह, दी गई भावभीनी विदाई

सरवानिया महाराज ! शासकीय माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में शिक्षिका श्रीमती चंद्रकला सोमानी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा गरिमामय एवं समारोहपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्नेह, सम्मान और भावनाओं से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने श्रीमती सोमानी के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती सोमानी ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया।

Shares
ALSO READ -  जगन्नाथ रथ यात्रा की तर्ज पर नीमच इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित की जाएगी भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *