स्वामी विवेकानंद जी जयंति शा.उ.मा.वि.झांतला मैं योग दिवस के रूप में मनाए गई।
झांतला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जतला में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती योग दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा व स्वामी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री पारस जैन प्राचार्य शांतिलाल धाकड़ मनोहर लाल वर्मा भुवानी,राम मेघवाल, सुंदरलाल धाकड़, जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, कैलाश राठौड़ की उपस्थिति में दीप प्रचलित व माल्यार्पण कर की गई।
कार्यक्रम में सभी स्कूली छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सूर्य नमस्कार,योग, प्राणायाम की विभिन्न मुद्राएं की गई। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने कहा कि भारत देश ऋषि मुनियों साधु संतों व अवतारों का देश रहा है यहां की धर्म संस्कृति योग प्राणायाम आदि अनादि काल से चले आ रहे हैं। प्रथम सुख निरोगी काया को माना गया है अतः हम इस शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नित्य नियमित योग प्राणायाम व सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाएं करते रहें तो हम बीमारियों से दूर रहेंगे वह शरीर स्वस्थ रहेगा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास करता है। आज हमारे देश के धर्म संस्कृति योग प्राणायाम विदेशी लोग सीख रहे हैं। व अपने आचरण में अपना रहे हैं। अतः हमें भी इनको नित्य जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।
इस कार्यक्रम में अध्यापक आशाराम धाकर, श्रीमती वर्षा पीपलीवाल, श्री लाल धाकड़ कीर्ति ,
लक्ष्यकार, श्रीमती प्रिया भारद्वाज,सुश्री डिंपल बिश्नोई, सृष्टि श्रीमाल, अलका मैडम, राधा धाकड़, पंकज शर्मा,अतुल पालीवाल ,अनिल बैरागी ,विनोद सहेरिया, आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित इस कार्यक्रम में जो छात्र-छात्राएं साइकिलों से वंचित रह गए उन्हें भी मुख्य अतिथियों द्वारा साइकिल वितरित की गई अंत में आभार अभिव्यक्ति अध्यापक भुवानी राम मेघवाल द्वारा की गई।

स्वामी विवेकानंद जी जयंति शा.उ.मा.वि.झांतला मैं योग दिवस के रूप में मनाए गई।
WhatsApp Group
Join Now
