शहीद दिवस पर मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन

शहीद दिवस पर मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन

मंदसौर

Shares

शहीद दिवस पर मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन

मनरेगा बचाओ अभियान व किसान-ग्रामीण मुद्दों पर 2 घंटे का हुआ प्रभावी प्रदर्शन

मंदसौर । पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान एवं ग्रामीण क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर गांव दौलतपुरा चौराहा पर दो घंटे तक प्रभावी धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही ।

धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त धरना प्रभारी एवं पूर्व नगर पालिका परिषद मंदसौर अध्यक्ष श्री मो. हनीफ शेख ने कहा कि आज किसान सबसे ज्यादा दुखी है। उसे अपनी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं और मंडियों में खुलेआम शोषण हो रहा है। भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं पर आंख मूंदे बैठी है । कांग्रेस पार्टी किसानों व आमआदमी के साथ हमेशा खड़ी हे ।

ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्री विकास दशोरा ने कहा कि किसानों को न तो फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है और न ही पुराने मुआवजे का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के समय मनरेगा योजना कहीं अधिक प्रभावशाली थी, जिससे ग्रामीणों को रोजगार और सम्मान मिला। वर्तमान में मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है तथा एसआईआर सहित कई योजनाओं में भारी गड़बड़ियां की जा रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जन,पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे जिनमें सर्वश्री शंभूलाल चौहान सिंदपन,नीलम वीरवाल  मंडलम अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत,किसान कांग्रेस अध्यक्ष रईस पटवारी, बाबूलाल जाट गुजरदा, शाहिद भाई  बुलगढी, गफूर भाई, मुख्तियार भाई दावतखेड़ी,हसन भाई बुलगढ़ी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद बिलालअजमेरी, श्यामलाल साल्वी रिछा बच्चा,सिद्दीक मेव अचेरी, अर्जुन अहिरवार पित्याखेड़ी खेड़ी, विनोद नौगांव, पप्पूलाल धनगर गुजरदा गगन माली मैनपुरिया, शैलेश माली मैनपुरिया, बाबू सूर्यवंशी धारियाखेड़ी, अशोक सूर्यवंशी धारियाखेड़ी, डॉ ईश्वर पाटीदार साबाखेड़ा, डॉ चंद्रशेखर अहिरवार अलावदाखेड़ी, भेरूलाल मीणा गुजरदा, सुखलाल मीणा गुजरदा,गोपाल मीणा दावतखेड़ी, उदयलाल धनगर गुजरदा, रमेश धनगर अमलावद, अरुण परिहार रिछाबच्चा अयूब हुसैन धारियाखेड़ी,भूरेखां बुलगढी, छगनलाल  साहू रेवास देवड़ा, मुन्नालाल  हरवा रेवास देवड़ा,सोहनलाल धाकड़, राजेश चौधरी, अशोक कुमावत रेवास देवड़ा राजेंद्र पाटीदार साबाखेड़ा, राकेश पाटीदार साबाखेड़ा, श्यामलाल राठौर साबाखेड़ा,मंगल गवली मंदसौर, दुर्गेश चंदेल मंदसौर,अशोक अहिरवार दिलावरा, नानालाल अहिरवार दिलावरा, दिलीप अहिरवार दिलावरा, मदनलाल अहिरवार दिलावरा, मनोज माली सिंदपन,देवीदास सिंदपन,तुलसीराम रलायता, बंशीलाल रलायत सहित कार्यकर्त्ता गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे । धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई छात्र संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कमल कुमावत ने किया वहीं कार्यक्रम का आभार ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ बाबूलाल जाट ने माना ।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *