राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मंदसौर

Shares

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

मन्दसौर/केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज दिनांक 29अगस्त 2024 को शासकीय प्राथमिक विद्यालय, नालछा, जिला-मन्दसौर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं की लांगडी दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे मालती माली, मुस्कान, साधना माली, नितेष नायक, प्रेम नायक, नागेश माली एवं रेखा को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। केन्द्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को याद करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कुमार ने खेलों एवं व्यायाम को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए उपस्थित छात्र-छात्राओं से आग्रह किया। विद्यालय के प्रधानाध्यपक प्रमोद सरूडिया ने बताया कि खेलों से हम मानसिक एवं शारीरिक दोनो तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। सरूडिया ने फिट इंडिया के तहत स्वस्थ रहने के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अन्त में सभी ने फिट इंडिया की शपथ ली।

ये भी पढ़े – केलूखेडी में अतिक्रमण हटाने को लेकर राष्ट्रीय गौरक्षक विभाग भारत संगठन के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

Shares
ALSO READ -  किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *