सकल जैन समाज के तत्वावधान में हुआ शीतल पेयजल प्याऊ का उद्घाटन

सकल जैन समाज के तत्वावधान में हुआ शीतल पेयजल प्याऊ का उद्घाटन

मंदसौर

Shares

सकल जैन समाज के तत्वावधान में हुआ शीतल पेयजल प्याऊ का उद्घाटन

रातडिया परिवार लगतार सात वर्षो से कर रहा पुनित कार्य

मंदसौर। भगवान महवीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 28 मार्च 2026 शनिवार को दोपहर 2 बजे रातडिया परिवार के सौजन्य से सकल जैन समाज के तत्वावधान में नगर के खानपुरा क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पम्प पर भीषण गर्मी में आमजनों को राहत प्रदान करने हेतु शीतल पेय जल प्लाऊ का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक विपिन जैन, सकल जैन समाज अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन, रतलाम रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, प्रोफेसर अंकित जैन, सकल जैन समाज महामंत्री शेखर कासमा, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री विनाली मेहता, युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री कमलेश कटारिया उपस्थित थे। उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत  रातडिया परिवार  एवं उपस्थित समाजजनों ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत नवकार महामंत्र के जाप से की गई।  प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन निर्विकार रातडिया ने देते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य हैं कि जलसेवा करने का अवसर हमें प्रदान कर रहा है। मुझे लगाता है जल सेवा एक पुनित कार्य है और भगवान हमें यह कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। भगवान से यही प्रार्थना है कि आगे भी प्याऊ लगाने का यह क्रम निरंतर चलता रहे।  
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विपिन जैन ने कहा कि रातडिया परिवार लगातार सात वर्षो से प्याऊ लगाकर सराहनीय कार्य कर रहा है आपकी खूब -खूब अनुमोदना।
सकल जैन समाज के अध्यक्ष लोकेन्द्र जैन ने कहा कि जल सेवा करना सबसे बडा पुण्य माना गया और यह पुनित कार्य रातडिया परिवार विगत सात वर्षो से कर रहा है जो कि  अनुमोदनीय कार्य है।
सभी अतिथियो एवं उपस्थित सम्मानीयजनों ने फीता काटकर प्लाऊ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में रातडिया परिवार के अनुमोदनीय  कार्य पर परिवार के प्रकाश रातडिया, कांतिलाल रातडिया और निर्विकार रातडिया का सम्मान सकल जैन समाज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गजराज जैन, विनोद मेहता, अजीत नाहर, प्रताप कोठारी, जयेश डांगी, प्रतिक चंडालिया,नवीन सकलेचा, अक्षय मारू, राकेश दुग्गड़, प्र्रणय धाकड़, पियूष नलवाया, , कमलेश सालेचा, सीए अंकुश जैन, राकेश कोचेट्टा, विजयेन्द्र फांफरिया, यश बाफना,भविक संचेती विनोद शर्मा, रमेश ब्रिजवानी, मुकेश भादविया, सचिन पाटनी सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयेश डांगी ने माना अंत में आभार रातडिया परिवार के प्रकाश रातडिया ने माना।

ALSO READ -  श्रद्धा और प्रीतिपूर्वक भजन करने वाले को कण-कण में भगवान के दिव्य दर्शन होने लगते है- संत श्री अमृतरामजी महाराज पुष्कर

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *