अरावली पर्वत बचाओ निडर युवा सेवा संस्था ने सौंपा ज्ञापन अवैध खनन पर तत्काल रोक की मांग

अरावली पर्वत बचाओ निडर युवा सेवा संस्था ने सौंपा ज्ञापन अवैध खनन पर तत्काल रोक की मांग

मंदसौर

Shares

अरावली पर्वत बचाओ निडर युवा सेवा संस्था ने सौंपा ज्ञापन अवैध खनन पर तत्काल रोक की मांग

मंदसौर। निडर युवा सेवा संस्था के अध्यक्ष शहजाद हुसैन के नेतृत्व में प्रशासन को अरावली पर्वत के संरक्षण को लेकर एक सशक्त ज्ञापन सौंपा गया। संस्था ने अरावली क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन, पर्यावरणीय क्षरण और प्रशासनिक लापरवाही पर गहरी चिंता व्यक्त की। शहजाद हुसैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अरावली पर्वत केवल पहाड़ नहीं, बल्कि जल, पर्यावरण और जीवन संतुलन की रीढ़ है। अरावली का क्षरण सीधे तौर पर भूजल स्तर गिरने, जल संकट, कृषि नुकसान और जलवायु असंतुलन को जन्म दे रहा है। यह न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों का भी हनन है।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण में जीने का अधिकार देता है, और पर्यावरण संरक्षण कानूनों का सख्ती से पालन कराना प्रशासन की संवैधानिक जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि अवैध खनन जारी रहता है, तो यह कानून और जनहितकृदोनों के साथ अन्याय है।निडर युवा सेवा संस्था ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से मांग की किकृअरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाएदोषी व्यक्तियों एवं माफियाओं पर सख़्त कानूनी कार्रवाई हो पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएस्थानीय नागरिकों व सामाजिक संगठनों को संरक्षण प्रक्रिया में सहभागी बनाया जाएइस अवसर पर संस्था की सदस्य विद्युत लता गुप्ता ने कहा, ष्अरावली हमारी धरोहर है, इसे बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अवैध खनन से महिलाओं और बच्चों का भविष्य खतरे में है, हमें एकजुट होकर इसे रोकना होगा। इसी तरह मोहम्मद यूनुस मंसूरी ने जोर देकर कहा, ष्पर्यावरण संरक्षण बिना भेदभाव के सबका अधिकार है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ हवा और पानी प्राप्त कर सकें।ष्श्री शहजाद हुसैन ने स्पष्ट कहा कि संस्था विकास के विरोध में नहीं, बल्कि पर्यावरण के साथ संतुलित और टिकाऊ विकास की पक्षधर है। यदि आज अरावली को नहीं बचाया गया, तो भविष्य में जल और पर्यावरण संकट की जिम्मेदारी तय करना कठिन होगा। निडर युवा सेवा संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण, संवैधानिक और जनहित में है तथा आवश्यकता पड़ने पर संस्था जनजागरूकता और कानूनी मार्ग से इस विषय को आगे भी उठाती रहेगी।इस अवसर पर निडर युवा सेवा संस्था अध्यक्ष शहजाद हुसैन, मोहम्मद यूनुस मंसूरी, दयाराम चौहान, मुरलीधर मिश्रा, मंगलदेव राठौर, विद्युत लता गुप्ता, जाहिद खान, सोहेल खान, बाबूलाल जी चौधरी आदि सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *