सेवानिवृति समारोह: पुलिस थाने में हुआ सम्पन्न, पुलिस परिवार ने दे आत्मीय विदाई

सेवानिवृति समारोह: पुलिस थाने में हुआ सम्पन्न, पुलिस परिवार ने दे आत्मीय विदाई

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सेवानिवृति समारोह: पुलिस थाने में हुआ सम्पन्न, पुलिस परिवार ने दे आत्मीय विदाई

कुकड़ेश्वर – नीमच जिले के पुलिस थाना कुकड़ेश्वर में पदस्थ ठा. विरेन्द्रसिंह राठौड़, निवासी पड़दा ने पुलिस विभाग से अपनी 35 वर्षो की गौरवमयी, उत्कृष्ट एवं सम्मानजनक शासकीय सेवा पूर्ण करके दिनांक 31 मार्च 2026 मंगलवार को सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में पुलिस थाना कुकड़ेश्वर में थाना प्रभारी भीमसिंह सिसोदिया के माध्यम से पुलिस परिवार द्वारा सेवानिवृत्त पर, ठाकुर वीरेन्द्रसिंह राठौड़ का सम्मान व विदाई समारोह थाना परिसर में आयोजित किया गया।
कुकड़ेश्वर पुलिस थाना परिसर में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मी वीरेन्द्रसिंह राठौर का थाना प्रभारी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर, साफा बंधवाकर, शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। समस्त स्टाफ़ द्वारा भी पुष्पमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वीरेन्द्रसिंह राठौड़ के परिजन भी मौजूद थे। विदाई समारोह में स्टाफ़ के पुलिसकर्मियों द्वारा विचार व्यक्त किये गए। वंही थाना प्रभारी भीमसिंह सिसोदिया ने वीरेन्द्रसिंह राठौर की कार्यकुशलता, व्यवहारिकता की सराहना करते हुए, परिजनों के साथ उत्कृष्ट जीवन जीने की बात रखते हुए, बधाई के साथ विदाई दी।
कुकड़ेश्वर पुलिस थाने में पदस्त रहे वीरेन्द्रसिंह राठौर ने सेवानिवृत्ति पर पुलिस परिवार द्वारा आयोजित विदाई समारोह व आपसी अपनत्व की भावनाओ को सम्माजनक बताते हुए सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Shares
ALSO READ -  8 फीट लंबे विशाल काय अजगर का फॉरेस्ट टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *