इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 का विरोध बैठक संपन्न
मंदसौर। 7 मार्च 2026 को मंदसौर जिले के सभी सहायक यंत्री और कनिष्ठ यंत्री संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमे संघ के महासचिव श्री जी के वैष्णव द्वारा दिये गए निर्देश अनुसार दिनांक 10 मार्च मंगलवार को संसद में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 एक तरफा रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है जिसका पुरजोर तरीके से विरोध करने हेतु तय किया गया है। 10/3/26 को अपने अपने संभागीय और वृत्त स्तर पर कार्यालय में एकत्रित होकर दिन भर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। क्योंकि इस बिल के पारित हो जाने पर निजी कंपनियों द्वारा बिजली क्षेत्र में प्रवेश कर केवल धन कमाने हेतु बड़े बिजली उपभोक्ताओं, फेक्ट्रियों/माल्स, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों/शहरों को हमारे ही इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर बिजली बेची जाएगी तथा गरीब उपभोक्ताओं/किसानों/ग्रामीणों को महंगी बिजली मिलेगी। क्रास सब्सिडी खत्म हो जाएगी तथा कर्मचारियों की स्थाई नौकरियां समाप्त हो जाएगी। साथ ही सांसद महोदय को ज्ञापन देकर उनसे संसद में इस बिल को पारित नहीं होने देने का अनुरोध किया जायेगा।
उक्त बैठक में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश उपमन्यु,मंदसौर वृत्त के अध्यक्ष श्री रोबिन साहू,सचिव श्री सुनील कुमार सिंह और सदस्य उपस्थित रहे।

