ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत थाना अरनोद की कार्यवाही

ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत थाना अरनोद की कार्यवाही

राजस्थान

Shares

ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत थाना अरनोद की कार्यवाही 115 ग्राम ब्राउनशुगर व ब्राउनशुगर में मिलाने वाला 116 ग्राम केमिकल पाउडर जब्त कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार चप्पलो में छिपाई जाकर की जा रही थी ब्राउनशुगर की तस्करी परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल को किया जब्त जब्त शुदा ब्राउनशुगर व ब्राउनशुगर में मिलाने वाले पाउडर की अनुमानित कीमत करीबन 35 लाख रूपये

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत गजेद्रसिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं चन्द्रशेखर पालीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद के मार्गदर्शन में शिवलाल मीणा पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना अरनोद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनाक 06.02.2026 को 115 ग्राम ब्राउनशुगर व ब्राउनशुगर में मिलाने वाले 116 ग्राम केमिकल पाउडर को जब्त कर 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया।
घटना विवरणः- शिवलाल मीणा पुनि मय जाप्ता के पुलिस चौकी नींगावा के सामने नाकाबन्दी कर रहे थे। नाकाबन्दी के दौरान संदिग्ध वाहनों को चैक किया जा रहा था। तभी नौगावां की तरफ से एक हीरो कम्पनी की फेशनप्रो मोटरसाइकिल आती हुई नजर आई। जिस पर दो व्यक्ति बैठे होकर, चालक ने पुलिस जाप्ता को नाकाबन्दी करते देखकर अचानक मोटर साईकिल को धीरे किया एवं मोटरसाइकिल को वापस घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिनको थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा घेराबन्दी कर पकडा। थानाधिकारी द्वारा परिचय देते हुये चालक का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम संजर खांन उर्फ संजु पिता हकीम खान मुसलमान उम्र 30 साल निवासी देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ (राज.) का होना बताया तथा पिछे बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गजराज पिता भागीरथ दर्जी उम्र 45 साल निवासी पडुनी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ (राज.) होना बताया। मोटरसाइकिल चालक संजर खांन उर्फ संजु के पिछे बैठे व्यक्ति गजराज दर्जी की तलाशी ली, गजराज के द्वारा पहने हुए चप्पलो को देखा गया तो चप्पलो को फेविक्विक से चिपका रखा हो। दाहिने पेर की चप्पल को काटकर देखा तो अन्दर से पीले रंग की प्लास्टीक की एक थैली निकाली, जिस पर टेप लपेट रखी हो, टेप को खोलकर थैली का मुंह खोलकर देखा तो अन्दर सफेद रंग का पदार्थ मिला जिसके बारे में हर दोनों आरोपी संजर खांन उर्फ संजु व गजराज दर्जी से पुछा तो उन्होने उक्त सफेद रंग का पदार्थ, ब्राउनशुगर में मिलाने का केमिकल पाउडर होना बताया। गजराज के बाये पेर के चप्पल को खुलवा कर देखा तो चप्पल को फेवीक्विक से चिपका रखा हो उक्त चप्पल को काटकर देखा तो अन्दर से पीले रंग की प्लास्टीक की थैली को बाहर निकाल कर देखा तो हल्का भुरा मटमैला पदार्थ ब्राउनशुगर होना पाया गया। ब्राउनशुगर मे मिलाने वाले पाउडर को तोल किया तो कुल वजन 116 ग्राम व ब्राउनशुगर का तोल किया तो कुल वजन 115 ग्राम होना पाया। उक्त कार्यवाही में ब्राउनशुगर में मिलाने वाले पाउडर व ब्राउनशुगर व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त कर थाना अरनोद पर एनडीपीएस एक्ट के तहत् मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान जारी है। अभियुक्त संजर खांन उर्फ संजु पर पुर्व में भी जावरा व पीपलोदा में एनडीपीएस के प्रकरण दर्ज है।

ALSO READ -  118 किलो 48 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर एक अभियुक्त तथा एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिला ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *