सरवानिया महाराज में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, खरा वाले बालाजी मंदिर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

सरवानिया महाराज में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, खरा वाले बालाजी मंदिर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

नीमच क्षेत्रीय खबरें

Shares

सरवानिया महाराज में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू, खरा वाले बालाजी मंदिर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन, पंचमुखी बालाजी से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सरवानिया महाराज :- शहर में प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आमली भाट रोड स्थित श्री खरा वाले बालाजी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार शाम मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से भंडारे के सफल संचालन हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित नगर के लोगों ने आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी सौंपी। जानकारी के अनुसार सरवानिया महाराज में बालाजी के पांच प्रमुख मंदिर हैं, जहां प्रत्येक वर्ष क्रमवार अलग-अलग मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गत वर्ष यह आयोजन तलाई वाले बालाजी मंदिर में संपन्न हुआ था, जबकि इस वर्ष खरा वाले बालाजी मंदिर को आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ है।
2 अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के दिन भंडारे में बड़ी संख्या में नगर के लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे। भंडारे के पश्चात पांचों मंदिरों की भव्य शोभायात्रा ढोल-डीजे की गूंज और आकर्षक झांकियों के साथ पंचमुखी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, जावी चौराहा, पिपली चौक, दरवाजा, बाजार और रावल चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी और पुनः अपने-अपने मंदिरों पर पहुंचकर आरती के साथ सम्पन्न होगी। आयोजन को लेकर नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा नगर के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही आयोजन की सफलता हेतु स्थानीय नागरिकों एवं नगर के लोगों द्वारा सहयोग की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *