प्रतापगढ़ पुलिस शहीद दिवस पर रिजर्व पुलिस लाईन में शहीदों को की श्रद्धाजंलि अर्पित

प्रतापगढ़ पुलिस शहीद दिवस पर रिजर्व पुलिस लाईन में शहीदों को की श्रद्धाजंलि अर्पित

राजस्थान

Shares

प्रतापगढ़ पुलिस शहीद दिवस पर रिजर्व पुलिस लाईन में शहीदों को की श्रद्धाजंलि अर्पित पुलिस राष्ट्र के लिए कर्तव्य पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए रिजर्व पुलिस लाईन में आज 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य तथा अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने अमर जवान शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य जिले के वृताधिकारी संचित निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाईन थानाधिकारी तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा। साथ ही जिले के भुतपुर्व सेवानिवृत पुलिस अधिकारी / कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राज्यों केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्ध सैन्य बलों में शहीद अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम का वाचन किया जाकर उन्हें सम्मान दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा शहीदों को पुष्प चक्र तथा पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए नमन किया। शहीदों को शौक परेड के माध्यम से राउण्ड फायर कर और शीश झुका कर शहीदों के सम्मान में दो मिनिट का मौन रख श्रद्धाजंलि दी गयी इसलिये मनाया जाता है, पुलिस स्मृति दिवसः दिनांक 21 अक्टुबर 1959 को लद्धाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में सशस्त्र चीनी टुकडी द्वारा किये गये हमले में पुलिस के 10 वीर जवान शहीद हो गये थे। इन शहीद हुए जवान और ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले अन्य सभी पुलिसकर्मियों की स्मृति में 21 अक्टुबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद स्मारक पर जिला पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर रक्तदान का आयोजन भी किया गया। जिसमें पुलिस बल द्वारा कुल 13 युनिट ब्लड डोनेट किया गया।

ALSO READ -  निजी बसों की हड़ताल से प्रतापगढ़ ठप, ओवरलोड टैंपो में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर यात्री

ब्यूरो चीफ अनिल जटिया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *