हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर नगर में उत्साहपूर्ण भव्य आयोजन, मिश्री-नीम के पत्तों के साथ नगरवासियों को दी गई नववर्ष की बधाई
सरवानिया महाराज :- हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं नव संवत्सर 2026 के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्व हिन्दू समाज में पहुंचकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं तथा परंपरा अनुसार मिश्री और नीम के पत्तों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बस स्टैंड स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित परिसर में हिन्दू उत्सव एवं डॉ. बलिराम हेडगेवार के जन्म दिवस पर आद्य सरसंघचालक को प्रणाम के साथ हुई। जिला सह कार्यवाह विश्वास जी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज की एकता राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने का आधार है। उन्होंने संघ की 100वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए स्वयंसेवकों से नियमित शाखाओं में भाग लेकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। बौद्धिक सत्र के पश्चात स्वयंसेवकों ने संघ प्रार्थना एवं ध्वज प्रणाम किया। इसके बाद वे समूहों में विभाजित होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देने पहुँचे। इस दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। गुड़ी पड़वा पर मिश्री और नीम का सेवन स्वास्थ्य और परंपरा दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। नीम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है, जबकि मिश्री जीवन की मिठास का प्रतीक है। यह परंपरा सुख-दुख दोनों को समान भाव से स्वीकार करने का संदेश देती है।

हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर नगर में उत्साहपूर्ण भव्य आयोजन, मिश्री-नीम के पत्तों के साथ नगरवासियों को दी गई नववर्ष की बधाई
WhatsApp Group
Join Now
