संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना वाचन कर शपथ दिलाई गई

Shares

संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना वाचन कर शपथ दिलाई गई

प्रियदर्शन सामाजिक संस्था द्वारा 75 वां संविधान दिवस मनाया गया

मंदसौर। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, जिसे तैयार होने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। कई देशों के संविधान के अधय्यन करने के बाद भारतीय संविधान को लागू किया गया था। भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मंदसौर विकासखण्ड मन्दसौर से चयनित नवांकुर प्रियदर्शन सामाजिक संस्था सेक्टर डिगाव माली के आदर्श ग्राम पिपलिया कराडिया मैं संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण एवं उप स्वास्थ्य केंद्र अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं व सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। संविधान की प्रस्तावना न केवल हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों और मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि हमें एकजुट, समानता, और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का भी मौका देता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ हमें अपने संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती हैं। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, स्वास्थ्य विभाग संपत कच्छावा, पेरालिगल वालेंटियर उषा सौलंकी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और स्कूल की छात्र, छात्रा व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़े – दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला और रांगोली बनाई, कलेक्टर एसपी ने किये पुरूस्कार वितरित

Shares
ALSO READ -  जैन दिवाकरीय उपाध्याय डॉ गौतम मुनि महाराज की दीक्षा जयंती
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment