बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

नीमच

Shares

बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

दिनांक 14. 11. 2024 को पूरा भारतवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाता है, इसी तारतम्य में यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया ।
पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सुश्री उर्मिला चौहान, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर, प्रधान आरक्षक महेश व महिला आरक्षक सुनीता द्वारा हेलो किड्स स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई,
थाना प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की मंशा अनुरूप यातायात के नियमों के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है, यातायात नियमों की अनभिज्ञता के कारण कई लोग हादसों का शिकार होते हैं एवं बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट लगाए वाहनों को चलाते हुए पाए जाते हैं ऐसे में आम जनता का नियमों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। श्रीमान के निर्देशन में बाल दिवस के अवसर पर हेलो किड्स स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक रहने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, साइबर फ्रॉड एवं गुड टच बेड टच के बारे में विस्तार से बताया गया । इस दौरान हेलो किड्स स्कूल के डायरेक्टर श्री शैलेंद्र जी पोरवाल श्रीमती इंदु जी पोरवाल प्रिंसिपल महोदया एवं समस्त स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा ।
साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा नगर पालिका के सामने रोड से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालकों को जो हेलमेट लगाकर निकले उन्हें फूल देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं जो बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए उन्हें फूल देकर हेलमेट पहनने की समझाइए दी गई साथ ही चार पहिया वाहन चालक जो बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे थे उन्हें बच्चों द्वारा फूल भेंटकर सीट बेल्ट लगाने का आग्रह किया गया एवं जिन लोगों द्वारा सीट बेल्ट लगाकर वाहन चालन किया जा रहा था उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं फूल देकर उनका सम्मान किया गया।

ALSO READ -  सिंगोली पुलिस को मिली सफलता एक मारूति अल्टो कार से अवैध मादक पदार्थ 45 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त कर, दो आरोपी को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़े –ग्राम मोड़ी के सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *