जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच

Shares

जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच, 13 जुलाई 2026, जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान 1 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 की प्रातः 8 बजे तक जिले में औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 348.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख, नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में तहसीलवार वर्षा का विवरण इस प्रकार है— नीमच में 333.0 मि.मी., जावद में 239.0 मि.मी., सिंगोली में 240.9 मि.मी. तथा मनासा में 220.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 

गत वर्ष इसी अवधि में नीमच में 310.0 मि.मी., जावद में 410.0 मि.मी., सिंगोली में 449.1 मि.मी. तथा मनासा में 223.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, 13 जुलाई 2026 की प्रातः 8 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस अवधि में नीमच, जावद, सिंगोली एवं मनासा तहसीलों में वर्षा शून्य रही।

Shares
ALSO READ -  जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *