पानी पर कामयाबी का महल बना रहे नीमच के तैराक

पानी पर कामयाबी का महल बना रहे नीमच के तैराक

नीमच

Shares

पानी पर कामयाबी का महल बना रहे नीमच के तैराक

आल इंडिया तैराकी में सिद्धांत ने जिता सिल्वर व ब्रॉन्ज़ मैडल

नीमच- 68 वी राष्ट्रीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता राजकोट गुजरात में 24 से 30 नवम्बर में आयोजित हो रही है जहां नीमच न पा पूल कोच आयुष गौड़ के नेतृत्व में नीमच टीम के स्टार प्लेयर अंतराष्ट्रीय प्लेयर और नेशनल पदक विजेता सिद्धान्त सिंह जादोन ने अपनी मैडल लिस्ट को बढ़ाते हुए गुजरात में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 2025 में होने वाले खेलो इंडिया में अपनी दावेदारी पेश करते हुए 200 मीटर आई एम में सिल्वर मैडल एवं 200 मीटर बैक स्ट्रोक में ब्रॉन्ज़ मैडल जीत नीमच को किया गौरान्वित ।
वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी व मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कि सबसे बड़ी और ज्यादातर नए और पहली बार जाने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा । सिद्धांत के अलावा ,स्तुति अग्रवाल, आरव शर्मा ,आयुष शर्मा , पृथ्वी राज हरोड ,कनकश्री धारवाल , वनिष्का चतुर्वेदी ,प्रथा हरोड , इशिका फुलवारी,रुद्रांशी गहलोत व विकास जाटव ने दिखाया नीमच का दम । नीमच न पा कोचेस आयुष गौड़ , नीलेश घावरी , सुधा सोलंकी , अभिषेक अहीर व रोहित अहीर ने साबित किया की लगन हो तो रिजल्ट निकाला जा सकता है । सभी कोचेस एनआईएस ( स्पोर्ट्स अथॉरटी ऑफ इंडिया )सर्टिफाइड कोच या बेहतरीन राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे है जो न पा कोच व प्रशासन द्वारा दी गई तमाम सुविधाओ की बदौलत आज नीमच के खिलाड़ी दिन प्रतिदिन बेहतर प्रदर्शन कर रहे है । स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब , जिला तैराकी संघ , नपा व पूल स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं और बधाईया।

ALSO READ -  माता शबरी के आशीर्वाद के साथ कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया वृक्षारोपण का आगाज।

ये भी पढ़े – श्री नर्वदेश्वर शिव महापुराण कथा उपलक्ष में 1251 कलश की भव्य शोभा यात्रा निकाली

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *