प्रशासन गांव की ओर अभियान के पहले चरण में नीमच जिले में 46 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित
नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला
प्रशासन नीमच द्वारा सुशासन की दिशा में अभिनव पहल कर, प्रशासन गांव की और अभियान
चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रथम चरण
में 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायतों के 85 कलस्टर मुख्यालयों पर विशेष
शिविर आयोजित किए जाकर, 46 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है।
प्रथम चरण में जिले में आयोजित इन शिविरों में महिला एवं बाल विकास
विभाग, शिक्षा,राजस्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल
46 हजार 500 से अधिक हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया है।
WhatsApp Group
Join Now

