मोदी बने नीमच जिला अध्यक्ष, निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नवयुवक मंडल का चुनाव

Shares

मोदी बने नीमच जिला अध्यक्ष, निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नवयुवक मंडल का चुनाव

कुकड़ेश्वर – नीमच जिले में पान की खेती करने वाली, तंबोली समाज नवयुवक मंडल जिला नीमच द्वारा प्रथम बार नीमच जिले में निवासरत तंबोली समाज का सदस्यता अभियान विगत 1 माह पूर्व प्रारम्भ किया था। पूरे जिले भर में समाजजनों को सदस्य बनाते हुए, प्रथम बार निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 26 अक्टूबर, रविवार को पड़दा गांव में सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक संम्पन हुई। जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया के तहत तंबोली समाज नवयुवक मंडल जिला नीमच के नीमच जिला अध्यक्ष पद पर महेश “मोनू” मोदी पिता पुरुषोत्तम मोदी कुकड़ेश्वर ( अध्यक्ष – भाजपायुमो मण्डल कुकड़ेश्वर) का निर्वाचन किया गया है। ज्ञात हो कि महेश “मोनू” मोदी युवा है साथ ही धार्मिक, सामाजिक, गौ सेवा, पत्रकारिता के क्षेत्र में सतत सक्रिय व समर्पण भाव से निरन्तर निःस्वार्थ सेवा हेतु समर्पित है।
महेश मोनू मोदी को तंबोली समाज नवयुवक मंडल का नीमच जिला अध्यक्ष बनने से नीमच, मनासा, कुकड़ेश्वर, पड़दा, महागड, आंतरी सहित पूरे जिले में हर्ष है, सभी इष्टजनों व समाजजनों ने महेश मोदी कुकड़ेश्वर के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Shares
ALSO READ -  सिंगोली के समीपस्थ गांव बोराव में आयोजित स्वर्गीय देवीलाल जी धाकड़ की पुण्यतिथि पर 155 यूनिट हुआ रक्तदान
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment