भगवान अजीतनाथ जैन मंदिर पर हुआ सामूहिक स्नात्र पूजन का आयोजन

भगवान अजीतनाथ जैन मंदिर पर हुआ सामूहिक स्नात्र पूजन का आयोजन

मंदसौर

Shares

भगवान अजीतनाथ जैन मंदिर पर हुआ सामूहिक स्नात्र पूजन का आयोजन

मंदसौर।  श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर संघ एवं स्नात्र मंडल के तत्वावधान में  प्रति रविवार लाभार्थी परिवार के सहयोग से स्नात्र पूजन का आयोजन  नगर के प्रसिद्ध जैन मंदिर भगवान श्री अजीतनाथ  मंदिर जनकुपूरा मंदसौर में किया जाता है।
स्रात्र पूजन के संचालनकर्ता महेन्द्र छिंगावत ने बताया कि  भगवान श्री अजीत नाथ मंदिर जनकुपूरा में प्रति रविवार को स्नात्र पूजन किया जाता है। जिसमें बच्चों द्वारा स्नात्र पूजन की विधि चेत्यवंदन, अष्टप्रकारी पूजन, शांतिकलश आदि क्रियाएं संपन्न करवाई जाती है। इसमें प्रति रविवार को समाज के  बच्चों के द्वारा स्नात्र पूजन का आयोजन संपन्न करवाया जाता है।  
इस रविवार 1 मार्च 2026 को  पूजन का लाभ बलवंत सिंह, विजयेंद्र फांफरिया   परिवार  ने लिया आज पूजन में  31 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें मोक्षित फांफरिया, जिनय फांफरिया, प्राविश हिंगड, शुभ  पोरवाल, दर्श डांगी, मनन डांगी, रिदम नाहटा, जयम नाहटा, विवान सुराणा, आदेश सालेचा, नक्ष चपरोत, तन्मय लोढा, हार्दिक डोसी,  पर्व जैन, देवांशी फाफरिया, ग्रीशा फाफरिया,  सिद्धि लोढ़ा, डिंपल जैन, अनुष्का जैन, ईशानी नाहटा, प्रिशा तलेरा, अविका सालेचा, दिया कर्णावट, दृष्टि कर्णावट,  परी दुग्गड, प्रिशा खिंदावत, निष्ठा हिंगड़, भावना जैन, खुशी जैन  सहित श्री  संघ के महानुभाव एवं बच्चे उपस्थित थे लाभार्थी परिवार एवं सभी बच्चों की खूब-खूब अनुमोदना की।
इस अवसर पर  स्नात्र मंडल के सदस्य महेन्द्र छिंगावत, शिल्पेश नाहटा, अमित हिंगड़, अजय छिंगावत एवं शिक्षिका शंकुतला सोनगरा सहित लाभार्थी परिवार के पारसमल फांफरिया, बलवंत फांफरिया, सरोज फांफरिया, लोकेन्द्र फांफरिया, रश्मि फांफरिया, रिषभ फांफरिया, विजयेन्द्र फांफरिया, विशाखा फांफरिया आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *