छैगांवमाखन आंगनवाड़ी केन्द्र में मंगल दिवस का किया आयोजन

छैगांवमाखन आंगनवाड़ी केन्द्र में मंगल दिवस का किया आयोजन

खंडवा

Shares

छैगांवमाखन आंगनवाड़ी केन्द्र में मंगल दिवस का किया आयोजन

खण्डवा – परियोजना छैगांवमाखन अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र छैगांवदेवी में सामुदायिक गतिविधि अंतर्गत मंगल दिवस का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र में महिला बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित द्वितीय मंगलवार गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत पात्र गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों को कृमिनाशक दवाई एलबेंडाजॉल दी गई, गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन कराने के पश्चात पूरक पोषण आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग से ए.एन.एम. श्रीमति पिंकी मोरे द्वारा गर्भावस्था में नियमित स्वास्थ्य जाँच,ए.एन.सी. जांच, टीकाकरण कराये जाने आदि की जानकारी दी गई। आंगनावड़ी कार्यकर्ता श्रीमति वंदना वाघे द्वारा गर्भवती महिलाओं को पैकेट बंद पूरक पोषण आहार प्रदाय कर उनके उपयोग तथा पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी गई। सैक्टर सुरपरवाईजर श्रीमति रेखा पटेल द्वारा 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाये जा रहे पोषण माह की जानकारी दी गई।
परियोजना अधिकारी नन्दराम चौहान ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य की देख-भाल करने तथा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान की जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि परियोजना छैगांवमाखन की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में इसी प्रकार प्रति मंगलवार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मंगल दिवस कार्यक्रम में ग्राम छेगांवदेवी की गर्भवती महिलायें, धात्री मातायें, किशोरी बालिकायें तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।

ये भी पढ़े – शासकीय स्कूलों में लगाए टी.डी. के टीके

Shares
ALSO READ -  आयुष्मान भारत योजना के तहत राहुल का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *