लव सागर ट्रॉफी 2025 का लोकार्पण हुआ

लव सागर ट्रॉफी 2025 का लोकार्पण हुआ

मंदसौर

Shares

लव सागर ट्रॉफी 2025 का लोकार्पण हुआ

लदूना, मन्दसौर — लदूना में आयोजित लव सागर ट्रॉफी 2025 का भव्य अनावरण श्री धीरज जी पाटीदार, प्रदेश मंत्री (पिछड़ा मोर्चा, भाजपा), एवं लदूना क्रिकेट के संरक्षक श्री वीरेंद्र सिंह जी राठौर, आयोजन समिति अध्यक्ष श्री प्रशांत जी द्विवेदी, सचिव श्री तरुण सिंह जी रावत, सीतामऊ परिषद प्रतिनिधि श्री दिनेश जी वर्मा, श्री कुलदीप सिंह जी झाला, श्री मोनू परसाई (युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, सीतामऊ) के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की प्रतिष्ठित टीमों ने भाग लिया, जिनमें जावरा, शामगढ़, सेदड़ा कर्नाली, एवं सीतामऊ की टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता में जावरा की टीम विजेता रही।

लदूना क्रिकेट टीम के सचिव श्री तरुण सिंह जी रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का नाम लदूना गांव की भौगोलिक विशेषता ‘लव सागर झील’ के नाम पर रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हमारी टीम के पूर्व सदस्य स्व. श्री प्रहलाद सिंह जी झाला की स्मृति में मैन ऑफ द मैच को एक पौधा व एक ट्रॉफी भेंट की जा रही है।

इसके अतिरिक्त, लदूना क्रिकेट क्लब एवं रक्तसेवा गौ सेवा फाउंडेशन के सहयोग से “ऑपरेशन सिंदूर” के सम्मान में 1 जून को लदूना में एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत व अभिवादन श्री राजराजेश्वर सिंह जी झाला द्वारा किया गया।

ये भी पढ़े – राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों एवं महिलाओं को किया गया जागरूक

Shares
ALSO READ -  अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंती पर कांग्रेसजन ने चल समारोह का किया स्वागत
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *