पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रानेरा बने चैंपियनों का चैंपियन

पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रानेरा बने चैंपियनों का चैंपियन

मंदसौर

Shares

पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रानेरा बने चैंपियनों का चैंपियन

इंटरनेशनल वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप में जीते तीन गोल्ड मेडल

मंदसौर। बंगलौर में आयोजित तीन दिवसीय वर्ल्ड योग चैंपियनशिप में पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह रानेरा ने तीन गोल्ड मेडल प्राप्त कर चैंपियनों का चैंपियन बने।
 6,7 और 8 फरवरी को पहली वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप एवं योगा फेस्टिवल 2026 का आयोजन श्री शारदा इंटरनेशनल स्कूल अतिबेले बंगलौर में किया गया। चैंपियनशिप में भारत, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, वियतनाम सहित दस देशों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश से धर्मेन्द्र सिंह रानेरा, कृष्णपाल सिंह, अमितेश सिंह, अथर्व सिंह, अदित्रीसिंह, आविष्का सिंह ने अपने _अपने समूह में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किए।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से धर्मेन्द्र सिंह रानेरा ने स्पोर्ट्स योगा, आर्टिस्टिक एवं रिदमिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल जीते। शानदार प्रदर्शन के कारण धर्मेन्द्र सिंह रानेरा को चैंपियनों का चैंपियन में सीधे प्रवेश मिला और वहां भी अपने ग्रुप वेटरन ए में चैंपियनों का चैंपियन बने। डब्ल्यूएसएस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल के डायरेक्ट एम वल्ली, आईयूवायएफ भारत के डायरेक्ट पॉन सुंदर, आईयूवायएफ स्विट्ज़रलैंड के अध्यक्ष वी गौरीदासन और श्रीलंका के राम कृष्णन ने धर्मेन्द्र सिंह रानेरा को प्रमाण पत्र, गोल्ड मेडल और शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

Shares
ALSO READ -  पोषण माह के तहत सही पोषण, स्वच्छता ही सेवा पर जागरूकता कार्यक्रम
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *