जय मां जगदम्बे गरबा मंडल पारसधाम खिलचीपुरा में पत्रकारों ने की मातारानी की आरती

जय मां जगदम्बे गरबा मंडल पारसधाम खिलचीपुरा में पत्रकारों ने की मातारानी की आरती

मंदसौर

Shares

जय मां जगदम्बे गरबा मंडल पारसधाम खिलचीपुरा में पत्रकारों ने की मातारानी की आरती

मंदसौर। नवदिवसीय नवरात्रि के पावन अवसर पर खिलचीपुरा में जय मॉं जगदम्बे गरबा मंडल पारसधाम में पत्रकारों ने मातारानी की आराधना कर आरती का लाभ प्राप्त किया। प्रतिदिन माताओं-बहनों द्वारा मातारानी के भजनों एवं गीतों पर गरबों के दौरान प्रस्तुतियां दी जा रही है।
यह जानकारी देते हुए समिति के युवा संचालनकर्ता नितेश सकलेचा ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर जय मॉं जगदम्बे गरबा मंडल पारसधाम में मुख्य अतिथि के रूप में मंदसौर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, नेशनल मीडिया फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, यंग मीडिया प्रेस क्लब अध्यक्ष महावीर जैन, सम्पादक संघ अध्यक्ष अनिल जोशी, जी न्यूज के ब्यूरो चीफ मनीष पुरोहित, टाइम्स ऑफ मंदसौर के सम्पादक तथा जिला योगासन समिति के सचिव धर्मेन्द्रसिंह रानेरा ने मातारानी की आरती की। अतिथियों का स्वागत सर्वश्री दुर्गाशंकर जोशी, भंवरलाल प्रजापत, महावीर सकलेचा, फकीरचंद प्रजापत, दिनेश प्रजापत, रतनलाल प्रजापत, तुलसीराम प्रजापत, नितेश सकलेचा ने किया। संचालन नितेश सकलेचा ने किया तथा आभार श्रीमती मधुबाला सकलेचा ने माना।

ये भी पढ़े – मां भवानी गरबा मंडल में दशहरें पर महाप्रसादी का अयोजन

Shares
ALSO READ -  नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *