अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव खण्डवा शहर में हर्षाेल्लास से मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव खण्डवा शहर में हर्षाेल्लास से मनाया गया

खंडवा

Shares

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव खण्डवा शहर में हर्षाेल्लास से मनाया गया

खण्डवा – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन नगर निगम प्रांगण, खंडवा में संपन्न हुआ। यह आयोजन गीता के ज्ञान को आम जनमानस तक पहुंचाने और इसके महत्व को समझाने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के तहत गौ एवं गोपाल तथा श्रीमद्भागवत पुराण पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें गीता से संबंधित श्लोक, उनके अर्थ, घटनाओं के चित्र और उनका विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शुभारंभ के इस पावन क्षण में गीता के श्लोकों की गूंज ने पूरे प्रांगण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक सामूहिक सस्वर गीता पाठ था। नगर निगम प्रांगण में एलईडी स्क्रीन पर भोपाल से हो रहे लाइव प्रसारण के माध्यम से सामूहिक गीता पाठ का श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय के बच्चे और एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। इस लाइव प्रसारण के बाद इस्कॉन से आए आचार्यों ने नगर निगम प्रांगण में गीता का सस्वर पाठ किया।
खण्डवा के प्रख्यात साहित्यकार श्री श्रीराम परिहार ने गीता के महत्व और व्यावहारिक जीवन में उसकी प्रासंगिकता पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि गीता को ‘देव वाणी’ कहा जाता है क्योंकि यह पूरे ब्रह्मांड में व्याप्त है। उन्होंने कहा “हमारे मुंह से निकले शब्द कभी समाप्त नहीं होते, वे ऊर्जा के रूप में हमेशा विद्यमान रहते हैं। यही कारण है कि इन्हें ‘अक्षर’ कहा गया है, जिसका अर्थ है ’जो कभी नष्ट न हो।” तो गीता तो देव वाणी है सोचिए इसका विस्तार कहाँ तक होगा। श्री परिहार ने गीता को ज्ञान और विज्ञान का सबसे सटीक मिश्रण बताया। उन्होंने गीता को समझने के लिए तीन महत्वपूर्ण सूत्र भी दिए, ईमानदारी, शुद्ध वातावरण एवं संरक्षण, और प्रेम।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि आज गीता जयंती के अवसर पर ‘‘गीता महोत्सव‘‘ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। गीता के मुख्य उद्देश्य से सभी को परिचित करवाने के लिए खण्डवा शहर में भी एक आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को गीता के बारे में जानकारी हो। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के उद्देश्य से सभी परिचित हों और अपनी जीवन शैली में गीता को अपनायें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाइव प्रसारण को देखा। उन्होंने गीता के महत्व को विस्तृत रूप से समझाया और इस शुभ अवसर पर लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों को हस्तांतरित की। इसके साथ ही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 55 लाख हितग्राहियों को 334.38 करोड़ की राशि का भी सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्री कृष्ण आधारित भजन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ -  मोदी जी के मन की बात के 100 वे एपिसोड सुन किया वृक्षारोपण !

ये भी पढ़े – सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री सिंह को सशस्त्र सेना का ध्वज लगाकर किया

Shares
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *