जल स्रोतो के संरक्षण की पहल
कुकड़ेश्वर – जल गंगा संवर्धन अभियान माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 19 मार्च को शुभारंभ किया गया। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून तक चलाया जाएगा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं परियोजना अधिकारी पराग जैन के मार्गदर्शन में नगर परिषद कुकड़ेश्वर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा, मुख्य नगर परिषद अधिकारी कमलसिंह परमार व पार्षद राजू मालवीय, भागीरथ मालवीय (मामा), शंभूदयाल मिलन, सुनील तेजावाला, पार्षद प्रतिनिधि सागर पेंटर, विधायक प्रतिनिधि कैलाश मालवीय (घाटी), नव नियुक्त एल्डरमैन तुलसीराम मालवीय, विनोद मोदी एवं जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा “जल स्रोतो के संरक्षण की पहल” जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज 6 अप्रैल 2026, बस स्टैंड पर यात्री प्रतिक्षालय पर, नवीन प्याऊ का शुभारंभ किया गया। जिसमें सभी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

