NMMS में सफलता अर्जित करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह
कुकड़ेश्वर पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर की छात्राओं ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
छात्राओं की इस शानदार सफलता पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सोनाली उज्जवल पटवा एवं श्री उज्जवल जी पटवा विशेष रूप से विद्यालय पहुँचे। उन्होंने सभी सफल छह छात्राओं को तिलक लगाकर और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान केवल छात्राओं का ही नहीं, बल्कि उनकी सफलता के पीछे के मार्गदर्शक शिक्षक श्री राजेंद्र जैन “अयोग्य” का भी नगर पंचायत उपाध्यक्ष पति उज्जवल पटवा द्वारा शाल ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान किया गया।
श्रीमती सोनाली पटवा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “सीमित संसाधनों में भी बेटियाँ आज आसमान छू रही हैं। यह सफलता महज एक शुरुआत है, भविष्य में आपको देश का नेतृत्व करना ! साथ ही उज्जवल जी पटवा ने शासकीय विद्यालयों में इस तरह के कार्यों को प्रोत्साहन करने हेतु यह आयोजन किया
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ अपनी छात्राओं की पीठ थपथपाने के लिए मौजूद रहा! जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
प्राचार्य: श्री बी.के. कुमावत
शिक्षक गण: श्री दिनेश राठौर, गायत्री पोरवाल, दुर्गा कच्छावा, हेमलता मालवीय, रितिका मालवीय ज्योति मुजावदिया, हंसा मालवीय, गुलाब सिंह चंद्रावत, पप्पू जोशी रेखा मालवीय भगवती चौहान एवं नरेंद्र पालीवाल।
सभी शिक्षकों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

