संस्था बी.आर.फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर बनी हरियाणा की विश्व रिकॉर्ड धारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी

संस्था बी.आर.फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर बनी हरियाणा की विश्व रिकॉर्ड धारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी

नीमच

Shares

संस्था बी.आर.फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर बनी हरियाणा की विश्व रिकॉर्ड धारी बाल समाजसेविका सृष्टि गुलाटी

नीमच – मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउण्डेशन जो की विगत 6 सालो से शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार और पर्यावरण सहीत विभिन्न क्षैत्रो में कार्य कर रही हैं।। संस्था काे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हरियाणा की विश्व रिकॉर्ड धारी बाल समाजसेविका 9 वर्षीय सृष्टि गुलाटी काे संस्था की राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर पद पर नियुक्त किया गया।। बता दें कि सृष्टि गुलाटी ने बाल्यकाल से ही अपने माता-पिता से प्रेरणा लेकर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक मे समाजसेवा के माध्यम काे जीवन का मिशन बना लिया।। सृष्टि ने समाजसेवा का कार्य कोरोनाकाल में 1 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए। वहीं 17सौ सेनेटरी पैट, 2हजार से अधिक बच्चों में लेखन सामग्री,5सौ सकाेरे,1हजार से अधिक तुलसी के पौधे, 151 धार्मिक ग्रंथ, 6हजार राष्ट्रीय ध्वज, वहीं स्वास्थ्य, यातायात, स्वच्छता को लेकर, जल संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूता का संदेश देती हैं। इस तरह देश की नवयुवा पीढ़ी को देश हित समाज सेवा की चेतना विकसित करने का सतत प्रयास कर रही है।। बता दें कि सृष्टि ने कई विश्व रिकॉर्ड बनाएं है इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड , कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड, स्टेट बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड व अन्य कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।। संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार ने बताया कि सृष्टि गुलाटी काे संस्था की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।। ताकि वह संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सके। वहीं बच्चों और युवाओं में समाज सेवा के लिए प्रेरणा स्रोत बन सके।। सृष्टि का संस्था बी.आर. फाउण्डेशन द्वारा नियुक्ति पत्र देकर बधाई शुभकामनाएं दी गई।।।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *