कलमवीरों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ‘मंदसौर स्वदेश प्रेम’ एवं ‘शिवना संगम’ का भव्य विमोचन
मंदसौर। वर्तमान दौर में जहां डिजिटल माध्यम तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं प्रिंट मीडिया के रूप में अखबार चलाना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इसके बावजूद पत्रकारों की कलम की ताकत आज भी विश्व स्तर पर स्वीकार की जाती है। पत्रकार ही वह माध्यम है, जो निडर होकर मैदान-ए-जंग से लेकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की आवाज को जन-जन तक पहुंचाता है।
इन्हीं विचारों के साथ नगर पालिका सभागृह में साप्ताहिक समाचार पत्र ‘मंदसौर स्वदेश प्रेम’ एवं ‘शिवना संगम’ का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित श्री विष्णु शर्मा, विधायक श्री विपिन जैन, नेशनल मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेन्द्र अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह राणा, वरिष्ठ पत्रकार श्री घनश्याम बटवाल एवं श्री बृजेश जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अनिल कियावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विनय दुबेला, विश्व हिंदू परिषद नेता श्री संतोष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्री महेश जूनवाल, बगलामुखी गुरु अनीता दीदी, युवा पत्रकार श्री धर्मेन्द्र सिंह रानेरा, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रूपल संचेती, वार्ड क्रमांक 32 की पार्षद भावना पमनानी, भाजपा नेता राजेश गुर्जर एवं शहर थाना कोतवाली प्रभारी श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर भी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदसौर की पत्रकारिता का एक विशेष स्थान है, जहां पत्रकार चुनौतियों के बीच रहकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करते हुए समाज को सच्चाई से अवगत कराते हैं।
अतिथियों का स्वागत सर्वश्री बाबूलाल चौधरी एवं राहुल पोरवाल सहित अन्य साथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिले के अनेक पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें ओंकार सिंह डाबोदिया, पुष्कर दईया, चेतन सिंह राजपूत, अजय सिंह चौहान, राहुल तलेरा, मुकेश आर्य, अकरम अंसारी, सर्वर खान, प्रकाश शर्मा, शाहिद चौधरी, ललित पटेल, लक्ष्मण जटिया, जितेंद्र देवड़ा, विजेंद्र फाफरिया,विवेक ग्वाला, मांगीलाल विश्वकर्मा, राजनारायण लाड, हेमंत कुमावत, ललित शंकर धाकड़, फरदीन शाह, राकेश भाटी, हैदर खान बागवान, प्रमोद बावलकर, राहुल श्रीवास्तव, ओम कुमावत, उमेश सुहाना, देवेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री नरेंद्र त्रिवेदी ने प्रभावशाली रूप से किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन श्री बाबूलाल चौधरी एवं राहुल पोरवाल द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल एक समाचार पत्र के विमोचन का अवसर था, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, जिम्मेदारियों और समाज के प्रति उसके योगदान को पुनः स्मरण कराने का भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

